अयोध्या

रामलला के शरण में मुलायम का परिवार : भाजपा में शामिल मुलायम की छोटी बहू अर्पणा यादव ने किया दर्शन

भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या प्रत्याशी वेद गुप्ता के समर्थन में प्रचार करने पहुंची भाजपा में शामिल अर्पणा यादव ने किया रामलला का दर्शन कहा पूर्व में हुई घटना की नहीं लूंगी जिम्मेदारी लेकिन जितना होगा करूंगा सहयोग

2 min read
Feb 26, 2022
रामलला के शरण में मुलायम का परिवार : भाजपा में शामिल मुलायम की छोटी बहू अर्पणा यादव ने किया दर्शन

अयोध्या. यूपी के अयोध्या विधानसभा सीट पर प्रचार करने पहुंचे अखिलेश यादव को रामलला का दर्शन करने की दी मशवरा। दरसल अयोध्या विधानसभा सीट पर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विशाल रोड शो के आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे तो वहीं दूसरी तरफ उनके ही परिवार के सदस्य व भाजपा नेता भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो का आयोजन कर लोगो के अपील की।

अयोध्या में संतों से भी अर्पणा यादव ने की मुलाकात

अयोध्या में प्रचार करने पहुंची अर्पणा यादव ने पहले भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन किया। यह पिछले 30 वर्षों में पहली बार मुलायम परिवार का एक सदस्य राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचा। जिसके हनुमान गढ़ी पर भी बजरंग बली की आरती उतारी। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास सहित अन्य संतों से भी मुलाकात किया। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी वेद गुप्ता के समर्थन में नगर में प्रचार भी किया।

रामलला के दर्शन बिना नहीं पूरी होती है यात्रा

विधानसभा चुनाव के प्रचार में अयोध्या पहुंची भाजपा नेता अर्पणा यादव ने कहा कि आज मैं भगवान श्रीरामलला का दर्शन करके भाव विभोर हुई हूं। और जिस प्रकार से विशाल मंदिर का निर्माण का कार्य चल रहा है जल्द ही पूरी दुनिया के लोग इस विशाल मंदिर की भव्यता को देखेंगे। तो वही कहा कि रामलला का दर्शन करने प्रार्थना किया कि देश अच्छे हाथों में रहे। वही योगी मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सलाह दी कि जो भी अयोध्या राम लला का दर्शन नहीं किया तो वह यात्रा पूरी नहीं मानी जाती है। तो वहीं अयोध्या में समाजवादी पार्टी पर लगे गोली कांड के आरोपों को लेकर कहा कि पूर्व में हुए घटना की मैं जिम्मेदारी नहीं ले सकती हूं लेकिन इस राम मंदिर के लिए जितना हो सका मैंने उसमें अपनी भागीदारी कुछ राशि देकर की है। और आगे भी हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति के लिए जो भी कर सकूंगी वह जिम्मेदारी निभाऊंगी।

Published on:
26 Feb 2022 12:16 am
Also Read
View All

अगली खबर