13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी से मिले राम मंदिर के ट्रस्टी, प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र में लिखा मुख्य यजमान

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की चार प्रमुख सदस्यों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

2 min read
Google source verification
भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 तारीख को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और मुख्य यजमान के रूप में पहली आरती भी उतरेंगे। जिसके लिए आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चार प्रमुख सदस्य प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात कर मुख्य यजमान के रूप में निमंत्रण पत्र दिया है। तो वही प्रधानमंत्री के एक सोशल मीडिया पर इस पत्र को स्वीकार करते हुए बताया है कि यह मेरा सौभाग्य है कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का अवसर दिया गया है। और ऐसे ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनेगा।

स्वागत की तैयारी में जुटे अयोध्या के संत

राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी भी तेज कर दी गई है राम जन्मभूमि परिसर में आयोजन के बीच प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। तो इस दौरान आने वाले देश भर के राम भक्तों और साधु संतों के स्वागत के लिए अयोध्या के साधु संतों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। तो वहीं अब प्रस्तुत की तिथि पर भी मुहूर्त लग गया है 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मुख्य यजमान के रूप में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न करेंगे।

6500 अतिथि बनेंगे इस पल के साक्षी

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लिखित बयान जारी करते हुए बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नए मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी , उत्तर प्रदेश के मुख्य मन्त्री योगी आदित्यनाथ जी प्राण प्रतिष्ठा पर प्रधानमन्त्री जी के साथ रहेंगे । देश के 4000 संत महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव इस ऐतिहासिक प्रसंग के साक्षी बनेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी पूज्य स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज पेजावर मठ उडुपी कर्नाटक, पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज पुणे (जो ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष भी हैं ), मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष आदरणीय नृपेंद्र मिश्रा जी के साथ मैं स्वयं,(चंपत राय) प्रधानमंत्री जी से मिले थे, प्रधानमंत्री जी को अयोध्या पधारने का औपचारिक निमंत्रण पत्र प्रस्तुत किया , प्रधानमंत्री जी ने सहज स्वीकृति प्रदान की है।