27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री रामनवमी उत्सव आज से प्रारम्भ, राम जन्मभूमि सहित 8000 मंदिरों में स्थापित किया गया कलश

राम नगरी अयोध्या मैं चैट नवरात्र प्रारंभ होने के साथ शुरू हुआ श्री राम जन्मोत्सव मठ मंदिरों में कलश स्थापना के लिए सरयू से जल लेकर पहुंचे भक्त

less than 1 minute read
Google source verification
श्री रामनवमी उत्सव आज से प्रारम्भ, राम जन्मभूमि सहित 8000 मंदिरों में स्थापित किया गया कलश

श्री रामनवमी उत्सव आज से प्रारम्भ, राम जन्मभूमि सहित 8000 मंदिरों में स्थापित किया गया कलश

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में आज से प्रारंभ हो रहे चैत्र रामनवमी उत्सव व नवरात्र के पहला दिन बड़े उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। यह उत्सव अयोध्या के लिए बहुत ही ऐतिहासिक व महत्वपूर्व माना जाता है। आज के दिन जहां लोग मां शक्ति की आराधना करते हैं तो वही अयोध्या में स्थित 8 हजार से अधिक राम मंदिरों मठ मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान व कलश स्थापना किया गया है।

मठ मंदिरों में शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान

राम नगरी अयोध्या उत्सव मनाया जा रहा है चैत्र नवरात्रि को लेकर लोग मठ मंदिरों में व अपने घरों में भी पूजन अर्चन का आयोजन कर रहे हैं। तो वही बड़ी संख्या में लोग विधि विधान पूर्वक पूजन कर कलश में सरयू का जल लेकर अपने पूजा स्थलों पर कलश स्थापना कर रहे हैं। और इस आयोजन के लिए अयोध्या में मठ मंदिरों सजाया गया है। इस दौरान अयोध्या की सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो नगर में प्रवेश से लेकर सभी मठ मंदिरों पर सुरक्षा के जवानों की तैनाती की गई है साथी 6 जून और 26 सितंबर मजिस्ट्रेट के द्वारा निगरानी भी रखी जा रही है।

फूलों से सजाया गया मंदिरों के गर्भगृह : सत्येंद्र दास

श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक आज शिव भगवान श्री राम लला के जन्मोत्सव को लेकर 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन सभी मंदिरों में प्रारंभ हुआ है बड़े ही भव्यता के साथ मंदिरों के गर्भगृह को फुंलो से सजाया गया है। और कलश स्थापना के साथ तरह-तरह की धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन भी किए जा रहे है। आज से प्रारंभ हो रहे या उत्सव लोगों में अपार खुशी हैं और उस शोक मनाने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु भी आयोध्या पहुंच रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग