8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही सपा : अरविंद गोप

सपा नेता अरविंद सिंह गोप का बड़ा बयान अखिलेश की सरकार बनता देख भाजपा बौखलाई, हम लोकतंत्र बचाने की लड़ रहे लड़ाई

2 min read
Google source verification
लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही सपा : अरविंद गोप

लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही सपा : अरविंद गोप

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कल आने वाला है। रिजल्ट आने से पहले ईवीएम पर समाजवादी पार्टी कड़ी नजर रख रही है। विपक्षी दलों द्वारा चुनाव से पहले ही ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे और पहले से ही प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी मतगणना स्थल पर ईवीएम की खास सुरक्षा की बात करती रही है। इसी को देखते हुए सपा ने मतगणना को लेकर पुख्ता रणनीति भी बनाई है। अखिलेश यादव के निर्देश के बाद अरविंद सिंह गोप समेत सपा के बड़े नेता भी बाराबंकी में मतगणना होने वाली जगह पर पहुंचे। इस दौरान सपा नेता अरविंद सिंह गोप ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाए और एग्जिट पोलों को भी सिरे से खारिज कर दिया। गोप ने कहा कि बहुत समाजवादी पार्टी के लोग लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

जनता के वोट पर डकैती डाल रही भाजपा

इस दौरान सपा नेता अरविंद सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की सरकार बनता देख भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। भाजपा जनता के वोटों पर डकैती डालना चाहती है, इसलिये हम दिन-रात अपने वोटों और ईवीएम की सुरक्षा में डटे हैं। गोप ने कहा कि बहुत समाजवादी पार्टी के लोग लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

काउंटिंग के पहले evm की रखवाली में सपा

उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों को बिना सुरक्षा के ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि वाराणसी ईवीएम मशीनें पकड़ी गई हैं। बरेली में कचड़े की गाड़ी में EVM मशीनें पकड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी के नेताओं को निर्देश दिया है कि जहां पर मशीनें रखी गई हैं, वहां पर जब तक काउंटिंग ना हो जाए तब तक वहां किसी का आना जाना ना हो और उस पर नज़र बनाए रखें। हम लोग मतदान के बाद से ही ईवीएम की सुरक्षा में दिन-रात लगे हुए हैं।

300 से ज्यादा सीटों से बनेगी सपा सरकार

अरविंद सिंह गोप ने एक्जिट पोलों को सिरे से नकारते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीट नहीं जीतने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के आला अधिकारी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी की बंपर जीत और अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनता देख भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है और इसी बौखलाहट में इस तरह के काम कर रही है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग