22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में नाबालिग के हाथ में स्टेयरिंग…तेज रफ्तार में पिलर से टकराई कार, दो नाबालिगों की मौत

वाराणसी में नाबालिगों के कार चलाने के शौक ने पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया। कार लेकर निकले बच्चे सड़क पर नियंत्रण खो दिए और पिलर से भीषण भिंडत हो गई। हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, accident news,

फोटो सोर्स: इमेज, अयोध्या में हुई दुर्घटना में दो नाबालिगों की मौत

अयोध्या के थाना कैंट क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई, साथ बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार एक नाबालिग चला रहा था, राष्ट्रीय उद्यान के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पिलर से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया और अंदर बैठे बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की स्पीड काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से कार सीधे पिलर से जा भिड़ी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार कार पिलर से टकराई, परखच्चे उड़े

दुर्घटना के बाद हुए तेज धमाके की आवाज सुन मौके पर काफी भीड़ जुट गई, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दो नाबालिग सक्षय सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी नाका और फागुन बिरानी पुत्र रितेश बिरानी निवासी रिकाबगंज को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चला रहे युवक हर्ष अग्रहरी निवासी नवीन सब्जी मंडी की हालत गंभीर है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कैंट थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में बच्चों की मौत के बाद उनके घरों में कोहराम मच गया है।