13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर में अतिबृद्ध और दिव्यांगों के लिए बनाया गया दूसरा मार्ग

राम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
राम मंदिर में लगाया जा रहा लिफ्ट

राम मंदिर में लगाया जा रहा लिफ्ट

राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों की संख्या में देश दुनिया से श्रद्धालु व पर्यटक दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। जिसके लिए दर्शन कराए जाने की की खास व्यवस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा तैयार किया जा रहा है। राम मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 32 सीढ़ियों को चढ़ाने के बाद भूतल पर पहुंचेंगे। लेकिन दर्शनार्थियों में अति बृद्ध जन और दिव्यांगों के लिए सीढ़ी पर चढ़कर जाना मुश्किल होगा ऐसे में राम मंदिर तक पहुंचने के लिए के लिए व्हीलचेयर का सहारा लेना होगा जी जिसके लिए राम मंदिर में स्लैप मार्ग का भी निर्माण किया जा रहा है। जिससे राम मंदिर आने वाले हर एक व्यक्ति को रामलला का दर्शन आसानी से मिल सके।

राम मंदिर में लगाया जा रहा लिफ्ट

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन कराए जाने के लिए व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं राम मंदिर आने वाले हर व्यक्ति को रामलला का दर्शन प्राप्त हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बनाई जा रही है जिसमें चार लिफ्ट भी लगाए जा रहे हैं। ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के मुताबिक राम मंदिर में प्रथम और द्वितीय तल पर जाने के लिए चार लिफ्ट लगाए जा रहे हैं। इसके साथ अति बृद्ध, जनों और दिव्यांगों के दर्शन के लिए व्हीलचेयर के माध्यम से आसानी से राम मंदिर पर पहुंच सके इसके लिए नया मार्ग तैयार किया जा रहा है। वही कहा कि जनवरी में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद या सभी दर्शन मार्ग को खोल दिया जाएगा।

दिसंबर तक बंद कर तैयार हो जाएगा फर्स्ट फ्लोर

बताते चलें कि राम मंदिर निर्माण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है मंदिर के भूतल का कार्य पूरा कर लिया गया है तो वहीं फस्ट फ्लोर का कार्य अंतिम चरण में की ओर है। ट्रस्ट की माने तो नवंबर तक प्रथम तल के छत को लगाये जाने का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। और दिसंबर तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान लगभग चार गुंबद भी बनकर तैयार हो जाएंगे।