31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence day : अयोध्या में 100 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ निकाली गयी तिरंगा यात्रा

छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने धारा 370 हटाए जाने पर किया आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 14 Aug 2019, 2:44 PM IST

Tiranga Yatra Programe Orgnized In Ayodhya On Independence day 2019

Independence day : अयोध्या में 100 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ निकाली गयी तिरंगा यात्रा

अयोध्या : देश की आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर धार्मिक नगरी अयोध्या में एक बड़ा आयोजन हुआ . जिसमें छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP ) ने 100 मीटर लंबा तिरंगा बनाकर विशाल तिरंगा यात्रा ( Tiranga Yatra ) निकाली . इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे . देशभक्ति की भावना से भरे कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय ( Bharat Mata ) हिंदुस्तान जिंदाबाद ( Hindustan Zindabad ) के नारे लगाते हुए यह तिरंगा यात्रा निकाली .

ये भी पढ़ें -एक तस्वीर बयान कर रही है देश का मूड,अब नफरत की सियासत नही मोहब्बत की इबारत लिखेंगे हम

छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने धारा 370 हटाए जाने पर किया आयोजन

यह तिरंगा यात्रा अयोध्या के साकेत महाविद्यालय ( Saket PG Collage Ayodhya ) से शुरू होकर बेनीगंज चौराहे तक पहुंची . इस मौके पर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता राजू दास ने कहा कि वैसे हम हर वर्ष देश की आजादी का जश्न 15 अगस्त को मनाते हैं, लेकिन इस वर्ष यह जश्न और बड़ा हो गया है .क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 ( Section 370 ) हटा कर श्रीनगर ( Shrinager ) के लाल चौक ( Lal Chawk ) पर तिरंगा फहराने की खुली छूट दे दी है . इसी खुशी में आज यह विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई है .अगर मौका मिला तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लाल चौक पर जाकर तिरंगा फहराने का भी काम करेंगे .

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 600 करोड़ लागत की अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट योजना को दी रफ़्तार