26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरखे ने मचाई लूट: सीसीटीवी में हुई वारदात कैद

Aligarh news:अलीगढ़ में दिन दहाड़े लूट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को पिसावा कस्बे में एक बुर्का पहनकर आई महिला ने शिक्षक के घर पर घुसकर लाखों की लूट की।

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh

बुरखे में लूट कर जाति महिला सीसीटीवी में हुई कैद

पिसावा थाना क्षेत्र के कस्बे में पूर्व प्रधान गंगा शरन गुप्ता के घर के नजदीक पुराने डाकघर वाली गली में तेजवीर सिंह का मकान है। वह एक निजी कालेज में निजी कॉलेज में शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी सरोज देवी घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक बुर्का पहने अनजान महिला उनके घर में घुस गई और उनको बहाने से घर के अंदर लेकर गई। घर के अंदर जाने के बाद उसने रुपए और नकदी के बारे में पूछना शुरू कर दिया। जब शिक्षक की पत्नी ने इसका विरोध किया और शोर मचान की कोशिश की तो आरोपी महिला ने उनके सिर पर वार करके बेहोश कर दिया और घटना को अंजाम दे डाला।


बुरखे की लूट पर क्या कहा प्रशासन ने

एसओ पिसावा उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि घर में चोरी का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा हरी है। और आरोपी महिला की तलाश जारी है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग