
बिना बहस सुने आदेश पारित कर रहे मंडलायुक्त : अजय कुमार
आजमगढ़. दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के परिसर में पूर्व निर्धारित समयानुसार 10 बजे से 11 बजे तक धरने का आयोजन किया गया। धरने की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने किया तथा संचालन संघ के मंत्री अजय कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। धरने में मण्डलायुक्त आजमगढ़ के 11 मई 2018 के अलोकतांत्रिक, अवैधानिक व अव्यवहारिक आदेश का पूरजोर विरोध किया गया।
संघ के मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि मंडलायुक्त आजमगढ़ मनमाने ढंग से वादकारियों को बुलाकर पत्रावली आदेश में सुरक्षित कर ले रहे हैं तथा बिना बहस सुने अनाब-सनाब आदेश पारित हो रहा है, जिससे वादकारियों का काफी नुकसान हो रहा है तथा पूरे मण्डल में असहज स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आगामी 11 जून को संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक 11 बजे दिन में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में आहूत की गयी है, जिसमें मण्डलायुक्त के कार्यों पर विचार किया जायेगा व अगली रणनीति तैयार की जायेगी। धरने को बृजभूषण चैहान, राधेश्याम सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रदीप मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी एडवोकेट, अभिमन्यू चैहान, आभा श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, अवधेश श्रीवास्तव आदि लोगों ने सम्बोधित किया। धरने में भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
हियुवा भारत की जिला कमेटी के गठन जल्द, तैयार की गयी सूची
आजमगढ़. हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को नगर स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें हिन्दू युवा वाहिनी भारत के नई जिला कमेटी के गठन पर चर्चा करते हुए सूची तैयार की गयी।
अध्यक्षता कर रहे रामसकल चैहान ने कहा कि जनपद में हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन जल्द ही होने वाला है। इनके आगमन पर कार्यकर्ता जिले की सीमा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाय और कश्मीर से धारा 370 हटाया जाय। देश के सभी हिन्दू सुरक्षित रहे यहीं संगठन का प्रमुख उद्देश्य हैं। इस अवसर पर सौरभ गुप्ता, आशीष सिंह, राहुल यादव, पियूष पाण्डेय, अरविन्द यादव, रोहित, अमन गुप्ता, राजाराम मौर्या, रामवृक्ष मौर्य, अरविन्द राय आदि मौजूद रहे।
Published on:
09 Jun 2018 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
