
Army News: आजमगढ़ जिले के पूर्व सैनिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आजमगढ़ में सीएसडी कैंटीन खोलने को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की स्वीकृति के बाद जारी हुआ है।
बताया जा रहा है कि सीएसडी कैंटीन की मांग काफी समय से लंबित थी। पूर्व सैनिकों और समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में कई बार मांग उठाई गई थी। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के नेता, लोकसभा में मुख्य सचेतक, लोक लेखा समिति के सदस्य एवं आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने रक्षा मंत्री से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन खोलने का प्रस्ताव रखा था।
सांसद के प्रयासों के बाद अब इस दिशा में औपचारिक आदेश जारी हो चुका है। सीएसडी कैंटीन के खुलने से आजमगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को लाभ मिलेगा। इससे उन्हें आवश्यक सामग्री की खरीद के लिए अन्य जिलों या कैंट क्षेत्र में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
पूर्व सैनिकों में इस फैसले को लेकर खुशी का माहौल है और उन्होंने इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया है।
Published on:
16 Jan 2026 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
