3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव के बर्थडे कार्यक्रम में दिग्गज सपा नेताओं से हो गई इतनी बड़ी भूल

भूल के बावजूद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन भव्य और विविध आयोजनों के साथ मनाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohd Rafatuddin Faridi

Jul 01, 2017

Akhilesh Yadav Birthday

Akhilesh Yadav Birthday

आजमगढ़. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का वैसे तो 44 वां जन्मदिन समारोह पूरे देश में मनाया जा रहा है, लेकिन सपा के गढ़ आजमगढ में सपा नेताओं की चूक की वजह से 33 वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी किया।



सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव के 44 वें जन्मदिन समारोह मनाने के लिए शनिवार की सुबह सिविल लाइन स्थिति पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और उसके बाद जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर रक्तदान किया, वही जिला और महिला चिकित्सालय में मरिजों के बीच फलों का वितरण किया। दोपहर बाद पार्टी कार्यालय पर पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद व सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्याकर्ताओं की उपस्थिति में चूंक वजह से 44 वें जन्मदिन की जगह 33 वें जन्मदिन वाला केक नेताओं ने काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर अखेलश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।



इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूम-धाम और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, मरिजों में फलो का वितरण किया गया। उन्होने कहा कि प्रदेश के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस प्रकार से प्रदेश में विकास की गंगा बहाई हैं उससे पूरे प्रदेश की जनता आज भी उनके कामों को याद कर रही है। जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में सपा के कार्यकर्ता, नेता उनका जन्मदिन पूरे धूम-धाम के साथ मना रहे है।



इस अवसर पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, आलमबदी आजमी, कल्पनाथ पासवान, बेचई सरोज, संग्राम यादव, पप्पू कुमार यादव, महेन्द्र यादव, दीपक कुमार आदि लोग उपस्थित थे।



देखें वीडियो

ये भी पढ़ें

image
Story Loader