10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: फर्जी डॉक्टर ने किया महिला का इलाज, स्थिति गंभीर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime News: आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में फर्जी डॉक्टर बनकर इलाज करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बिना मान्यता के नर्सिंग होम संचालित कर मरीजों का इलाज करने और उनकी जान जोखिम में डालने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के निर्देश पर दर्ज […]

less than 1 minute read
Google source verification

Crime News: आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में फर्जी डॉक्टर बनकर इलाज करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बिना मान्यता के नर्सिंग होम संचालित कर मरीजों का इलाज करने और उनकी जान जोखिम में डालने का आरोप है।


पुलिस के अनुसार, न्यायालय के निर्देश पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान यह मामला सामने आया। जांच में पता चला कि कुछ लोग खुद को डॉक्टर बताकर अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर रहे थे। इसी क्रम में एक महिला का डीएनसी के दौरान लापरवाहीपूर्वक ऑपरेशन किया गया, जिससे उसकी आंत को गंभीर क्षति पहुंची और उसकी हालत बिगड़ गई।

जानिए क्या है पूरा मामला


आरोप है कि गिरफ्तार व्यक्ति फर्जी डिग्री के आधार पर इलाज कर रहा था। इस संबंध में थाना अतरौलिया में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पीजीआई तिराहे के पास से बसहिया निवासी 37 वर्षीय मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया गया।


फिलहाल आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है, जबकि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।