1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: 13 साल बाद पति ने की दूसरी शादी, बेटी के साथ घर के बाहर धरने पर बैठी पत्नी

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठगोविंद गांव में एक वैवाहिक विवाद का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर चर्चा पैदा कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी जितेंद्र कनौजिया […]

less than 1 minute read
Google source verification

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठगोविंद गांव में एक वैवाहिक विवाद का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर चर्चा पैदा कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगा है।


बताया जा रहा है कि गांव निवासी जितेंद्र कनौजिया रोजगार के सिलसिले में गुजरात में रहता था। वहीं उसकी मुलाकात भोपाल की एक महिला से हुई, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया और लंबे समय तक साथ रहे। उनके एक बेटी भी है, जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष बताई जा रही है।


आरोप है कि कुछ माह पूर्व जितेंद्र गांव लौट आया और यहां दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर पहली पत्नी अपनी बेटी के साथ भोपाल से गांव पहुंच गई और पति के घर के बाहर ही बैठकर न्याय की मांग करने लगी।


पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया और विरोध करने पर घर बंद कर कहीं चले गए। महिला ने डायल 112 और स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उसने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए प्रशासन से मदद की भी अपील की है।
इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है और प्रारंभिक रूप से यह वैवाहिक विवाद प्रतीत हो रहा है। शिकायत के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई