11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: भू माफिया केसी राय के सभी ठिकानों पर नोटिक चस्पा

Crime News: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी कृष्ण चंद्र राय के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शनिवार को आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर मुनादी कराई गई। इस दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम ने लोगों को सूचित किया […]

less than 1 minute read
Google source verification

Crime News: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी कृष्ण चंद्र राय के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शनिवार को आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर मुनादी कराई गई। इस दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम ने लोगों को सूचित किया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उसकी संपत्तियों की जानकारी प्रशासन को देने में सहयोग करें।


बताया जा रहा है कि कृष्ण चंद्र राय इस समय जेल में बंद है, जबकि उसकी पत्नी और पुत्र अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

जमीन के बिक्री के नाम पर ठगी


मामला जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर लोगों से ठगी करने से जुड़ा है, जिसमें कई पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों और झूठे वादों के जरिए लोगों से बड़ी रकम ऐंठी। इसके बाद पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।


प्रशासन का कहना है कि यदि फरार आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संपत्ति कुर्की भी शामिल हो सकती है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि आरोपियों के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें, ताकि जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।