16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: पुरानी जेल के सामने लावारिश हाल में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Azamgarh News: आजमगढ़ शहर के कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुरानी जेल के सामने बंधे पर शव पड़े होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस के साथ सिविल लाइन […]

less than 1 minute read
Google source verification
Azamgarh news

Azamgarh news, Pic- patrika

Azamgarh News: आजमगढ़ शहर के कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुरानी जेल के सामने बंधे पर शव पड़े होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस के साथ सिविल लाइन और रोडवेज चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 35 से 36 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस हत्या के एंगल से जांच शुरू की


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।