24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Azamgarh News: अर्टिगा की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई। यह हादसा जैगहां-बिंदवल जयराजपुर मार्ग पर हरिपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैगहां की ओर से आ रही तेज गति की कार ने बिंदवल की दिशा से आ रही पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए।


घायलों की पहचान सत्यम (18 वर्ष) पुत्र शिवधर और सूरज (19 वर्ष) पुत्र ज्ञान प्रकाश, निवासी जगमलपुर, थाना बिलरियागंज के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में भी मातम पसरा हुआ है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग