10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मजदूरी नहीं मिलने से नाराज बीएसएनएल ठेका मजदूरों का प्रदर्शन 

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग, मजदूरी नहीं मिलने के कारण भूखमरी की हालत में मजदूर 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ahkhilesh Tripathi

Jun 22, 2016

bsnl contract labors protest

bsnl contract labors protest

आजमगढ़. मजदूरी का भुगतान न होने व सेवा सुरक्षा को लेकर चिंतित बीएसएनएल में तैनात ठेका मजदूरों ने बुधवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से दूर संचार मंत्री को ज्ञापन भेज समस्या समाधान की मांग की।

टेलिकॉम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के जिला सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि बीएसएनएल में कार्यरत ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती है। मजदूर अपने परिवार को भरण पोषण कर सके इसके लिए न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाय। मजदूरों को पिछले कई माह से मजदूरी नहीं मिली है जिसके कारण वे भूखमरी की कगार पर पहुंच गये हैं और उनका तत्काल बकाया मजदूरी का भुगतान किया जाय।

उन्होंने कहा कि कैजुअल एवं ठेका मजदूरों को ईपीएफ, ईएलआई व सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाय। बीएसएनएल में कई वर्षो से तैनात पार्ट टाईम व ठेका मजदूरों को की छटनी की जा रही है जो सरासर गलत है। इस अन्याय को तत्काल रोका जाय। मजदूरों के मजदूरी का भुगतान चेक से या सीधे खाते में किया जाय। मजदूरों का शोषण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर राम करन, शिवानंद, गणेश, कमलेश, देवी प्रसाद, लालचंद, हरिलाल, पोलावन आदि उपस्थित थे।