
भाभी को घर में अकेला देख देवर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आजमगढ़. महराजगंज थाने के एक गांव में चार दिन पूर्व घर में अकेली भाभी के साथ देवर ने दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर गुरूवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। महराजगंज थाने के एक गांव की रहने वाली महिला ने 12 अगस्त को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 9 अगस्त को घर पर अकेली थी। इस बीच उसका देवर अकेला होने का फायदा उठा कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस में पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में प्राथिमिकी दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया था।
वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नामजद आरोपी घर पर ही डटा रहा और मामले को खत्म करने का दबाव परिवार पर बनाता रहा। गुरूवार को पुलिस को जानकरी मिली कि आरोपी घर पर है तो दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।महराजगंज थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि अपनी भाभी को घर पर अकेला पाकर मैंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। भाभी उसे पसंद थी इसलिए उसने ऐसा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
Published on:
13 Aug 2020 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
