20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today :सोने के भाव में एकाएक उछाल, चांदी में गिरावट जारी

- Gold Silver Rate Gold Price Today in Gorakhpur :चांदी के भाव में 400 रुपये की गिरावट 67400 रुपयेे प्रति किलो पहुंची चांदी

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गोरखपुर. Gold Rate Today : पिछले तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद सोने (Gold Price) के भाव में गुरुवार को एकाएक उछाल देखने को मिली। वहीं चांदी (Silver Price Today) के दाम में फिर गिरावट दर्ज की गयी है। गुरुवार को 22 कैरेट सोना 45890 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। वहीं 24 कैरेट सोना 48180 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी का दाम में 400 रुपये प्रति किलो की गिरावट आयी। चांदी 67400 रुपयेे प्रति किलो बिकी।

बता दें पिछलेे 4 सितंबर को 22 कैरेट सोना 46090 रुपये 10 प्रति ग्राम पहुंच गया था। 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 300 रुपये की वृद्धि हुई थी। इसी तरह 24 कैरेेट सोना रविवार को 48390 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। इसके भाव में प्रति 10 ग्राम 310 रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी थी। चांदी के भाव में भारी उछाल देखा गया था। चांदी 69600 रुपयेे प्रति किलो थी। 4 सितंबर को चांदी का भाव 67800 रुपये प्रति किलो हो गया था। चांदी के भाव में एक दिन में 1800 रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी थी।

4 सितंबर को आई उछाल के बाद से बाजार लगातार स्थिर था लेकिन पिछले 8 सितंबर से सोने के दाम में गिरावट शुरू हुई। 12 सितंबर को सोने का भाव निचले स्तर पर पहुंच गया था। वहीं चंादी के रेट में भी प्रति किलो 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी थी। 22 कैरेट सोना में प्रति ग्राम 10 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी थी। 12 सितंबर को 22 कैरेट सोना 45590 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं 24 कैरेट सोना 47870 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं चादी का दाम में 600 रुपये प्रति किलो की गिरावट आयी थी। चांदी 68500 रुपयेे प्रति किलो बिकी थी।

इसके बाद 13 सितंबर से सोने का दाम स्थित बना हुआ था। 15 को भी 22 कैरेट सोना 45590 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। वहीं 24 कैरेट सोना 47870 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी का दाम में 200 रुपये प्रति किलो की गिरावट आयी। चांदी 67800 रुपयेे प्रति किलो पहुंच गयी थी।

गुरुवार यानि 16 सितंबर को एक बार फिर सोने के भाव में उछाल देखा गया। 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 300 रुपये की वृद्धि देखी गयी। 22 कैरेट सोना 45890 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। वहीं 24 कैरेट सोना में प्रति 10 ग्राम 310 रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 48180 रुपया रहा। वहीं चांदी के भाव में फिर गिरावट देखी गयी। चांदी प्रति किलो 400 रुपये घटकर 67400 रुपये प्रति किलो पहुंच गयी।