1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य कुमार यादव की मां ने इस बार छठ मईया से मांगी खास मन्नत, बेटे लिए 7 साल पहले शुरू किया था व्रत

गाजीपुर का बेटा सूर्य कुमार यादव ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप में धमाल मचा रहा है तो उसका पूरा परिवार इस समय धार्मिक अनुष्ठान कर भारत के विश्वविजेता बनने की कामना में जुटा है।

2 min read
Google source verification
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव इस समय आईसीसी टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। उन्होंने चंद महीनों में ही बड़े बड़े दिग्गजों को पछाड़ दिया है। सूर्य कुमार जब चौके और छक्के लगाते हैं तो परिवार ही नहीं बल्कि पूरा पूर्वांचल झूम उठता है।

अब सूर्य कुमार और भारतीय टीम के लिए मन्नतों का दौर भी शुरू हो गया है। खेल प्रशंसक अपने अपने ढंग से भारतीय टीम के विश्वकप विजेता बनने की दुआ कर रहे हैं।

मां का भरोसा, भारत बनेगा विश्वविजेता
वहीं सूर्य कुमार यादव की मां ने तो छठ मइया से मन्नत ही मांग ली है। सूर्य कुमार यादव को भारतीय टीम में शामिल कराने के लिए सात साल पहले छठ पूजा व्रत शुरू करने वाली उनकी मां को भरोसा है कि इस बार भारत विश्वविजेता बनेगा और जीत का हीरो उनका बेटा होेगा।

गाजीपुर के रहने वाले हैं सूर्य
गाजीपुर जिले के हथौड़ा गांव निवासी सूर्य कुमार यादव सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है कि पूरी दुनियां के क्रिकेट प्रेमी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। गेजबाजों में सूर्य कुमार यादव का खौफ सिर चढ़कर बोल रहा है।

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव पूर्व कप्तान विराट कोहली के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सूर्य कुमार का परिवार बेटे की सफलता से खुश है। सूर्य कुमार यादव की मां स्वप्ना देवी ने तो टी- 20 विश्वकप में भारत की जीत के लिए छठ मइया से मन्नत तक मांग ली है।

उन्होंने मां से मन्नत मांगी है कि भारत वर्ल्डकप जीते और उनका बेटा जीत का हीरो बने। यही नहीं परिवार के अन्य सदस्य और गांव के लोग भी सूर्य कुमार तथा भारतीय टीम की सफलता के लिए दुआ मांग रहे हैं।

सूर्यकुमार की मां स्वप्ना देवी के मुताबिक सूर्य कुमार शुरू से बड़ा क्रिकेटर बनना चाहता था। उसने कड़ी मेहनत की लेकिन भारतीय टीम में शामिल होने के लिए जिस तरह की प्रतिस्पर्धा है उसे देख कर परिवार को डर लगता था कि आगे क्या होगा।

बेटे को भारतीय टीम में शामिल कराने के लिए वह सात साल पहले छठ माता की शरण में गई थी। माता का पूजा अर्चन कर बेटे के भारतीय टीम में चयन की मन्नत मांगी थी।

तब से वह निरंतर हर साल छठ पूजा व्रत रखती हैं। आइपीएल में मुम्बई की टीम के लिए खलते हुए जब उन्होंने सूर्या को धुआंधार बैटिंग करते देखा तो उन्हें अपना और बेटे दोनों का सपना पूरा होता दिखा। जब सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी-20 के लिए चयनित हुए तो सपना पूरा हो गया।

उन्होंने बताया कि इस साल सूर्या की पत्नी देविशा आस्ट्रेलिया में थी। इसलिए उन्होंने मुंबई में ही दूसरी बहू सोनी और बेटी डिनल के साथ छठ पर्व मनाया। व्रत रखकर माता से बेटे की ख्याति और भारतीय टीम को विश्वकप जिताने की मन्नत मांगी। सूर्य कुमार के चाचा राजकुमार का कहना है कि सूर्या के पिता और मां दोनों ही धार्मिक विचार की हैं। उनका भगवान पर अटूट विश्वास है। राजकुमार का कहना है कि हम सभी चाहते हैं कि सूर्या इसी तरह देश का नाम रोशन करता रहे और अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम को विश्वकप में बड़ी जीत दिलाए।

Story Loader