scriptनौ अक्टूबर को होगा जहानागंज ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण | Jehanaganj Block Head will take oath on October 9 | Patrika News
आजमगढ़

नौ अक्टूबर को होगा जहानागंज ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण

क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 18 मार्च 2016 को शपथ दिलाए जाने हेतु आदेश निर्गत किया गया था

आजमगढ़Oct 07, 2017 / 09:48 am

sarveshwari Mishra

Azamgarh Dm

आजमगढ़ डीएम

आजमगढ़. जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र भूषण सिंह ने बताया है कि जनपद के नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख/क्षेत्र पंचायत सदस्य के सामान्य निर्वाचन के उपरान्त क्षेत्र पंचायतों का गठन तथा प्रमुखों/क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 18 मार्च 2016 को शपथ दिलाए जाने हेतु आदेश निर्गत किया गया था।
यह भी पढ़ें
शिक्षकों की नियुक्ति न होने से नाराज जीजीआईसी की छात्राओं ने जाम कर किया हंगामा

परन्तु विकास खण्ड जहानागंज के क्षेत्र पंचायत प्रमुख संजय यादव पुत्र गनेश यादव कतिपय धाराओं के अन्तर्गत जेल में निरूद्ध होने के कारण शपथ नही ले सकें। वर्तमान समय में प्रमुख क्षेत्र पंचायत जहानागंज संजय यादव मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/गैगेस्टर कोर्ट नं0-07 के आजमगढ़ के आदेश से कारागार से मुक्त हुए है। पुनः 9 अक्टूबर 2017 को अपरान्ह 1.00 बजे की तिथि निर्धारित की जाती है।
यह भी पढ़ें
33 भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश



जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (अध्यक्ष या प्रमुख आदि के पद की शपथ) नियमावली 1994 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार निर्धारित प्रारूप पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य को शपथ दिलायी जानी है तथा उसी तिथि को क्षेत्र पंचायतों का गठन एवं क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक आहुत की जानी है।
यह भी पढ़े-कलयुगी बेटे ने वृद्ध मां को पीट-पीटकर मार डाला

उक्त कार्यो के सम्पादन हेतु उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (अध्यक्ष या प्रमुख आदि के पद की शपथ) नियमावली 1994 के 3(2) के निहित अधिकारों के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र भूषण सिंह ने उप जिलाधिकारी सदर प्रशान्त कुमार भारती को जहानागंज क्षेत्र पंचायत हेतु नामित किया है। उन्होने बताया है कि समस्त कार्यक्रम सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर सम्पादित होगें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो