27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव के खास पर लगा था युवक के अपहरण का आरोप, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पलट गया पूरा मामला

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव के बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज थी.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 28 May 2020, 8:43 PM IST

kidnap.jpg

Kidnap

आजमगढ़. एक युवक 22 मई को संदिग्ध हाल में लापता हो गया और उसके परिवार के लोगों ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव के बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी, लेकिन आज वहीं अपहृत युवक खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने जब उससे पूरी कहानी सुनी तो उसके भी होश उड़ गए। पीड़ित का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया।

जहानागंज थाना क्षेत्र के नेतपुर कारीसाथ गांव निवासी दिनेश यादव (22) पुत्र घूरहू 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया था। इस मामले में दिनेश के भाई मनोज यादव ने गांव के ही रहने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव देवनाथ यादव के पुत्र रणधीर यादव, रणवीर यादव सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी थी।

इसी बीच गुरूवार को दिनेश यादव स्वयं जहानागंज थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया था, बल्कि मैं स्वयं अपनी मर्जी से एक ट्रक से मिर्जापुर चला गया था। इस बात की जानकारी होने पर जहानागंज थाने में प्रसपा के नेताओं का जमावड़ा लग गया। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष विकास चंद पांडेय ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया, फिर दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग