16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जो सत्तर साल में नहीं हुआ वह सपा ने चार साल में कर दिखाया : सतेंद्र

समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Kumar Shukla

Sep 11, 2016

sp meeting

sp meeting

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सत्येन्द्र उपाध्याय ने कहा कि जो 70 वर्ष में नही हो सका वह सपा सरकार ने चार वर्ष में पूरा करके दिखाया है। सपा ने जो कहा था वह कर दिखाया। जनपद में पुल निर्माण हो या फिर विद्युत सबस्टेशन, सड़कें आदि कार्य किये गये है। अगली सरकार बनी तो जो भी विकास कार्य बचे हैं सब पूरे हो जायेगें।


श्री उपाध्याय रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के लछिरामपुर जूनियर विद्यालय में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार अपने कार्यो के दम पर जनता के बीच जायेगी और फिर सरकार बनायेगी।


माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से लग जाय क्योंकि इन्हीं के कंधे पर महती जिम्मेदारी है। सपा के विकास कार्य को जनता के बीच बताएं। 2017 चुनाव को अभी से चुनौतीपूर्ण ढंग से लेते हुए पूरे करें। प्रदेश के मुख्यमंत्री का विकास मॉडल देश के किसी भी प्रदेश में देखने को नही मिलेगा।


वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि शीघ्र ही बडै़ला ताल को पर्यटक स्थल बनाने के लिए प्रयास करेंगे। क्षेत्र में बिकास अधूरा नही रहेगा। कार्यक्रम को उर्जा मंत्री वसीम अहमद, विधायक बेचई सरोज, रामआसरे विश्वकर्मा, रामदुलारे, आलमबदी, संग्राम यादव, नन्द किशोर यादव, मीरा यादव, हवलदार यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता हरिश्चंद तथा संचालन शिवमूरत ने किया।

ये भी पढ़ें

image