2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की हड़ताल स्थगित

 7 से 9 दिसम्बर तक प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Kumar Shukla

Dec 06, 2016

bank

bank

आजमगढ़. काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में 7 से 9 दिसम्बर तक प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गयी है। उक्त आशय की जानकारी महामंत्री सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने दी है। उन्होंने बताया कि पांच दिसम्बर को नई दिल्ली में क्षेत्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में भारत सरकार, वित्तीय सेवायें विभाग व राष्ट्रीय बैंक के उच्चाधिकारियों के साथ यूनाइटेड फोरम आफ आरआरबी यूनियन्स के पदाधिकारियों की हुई वार्ता में वित्तीय सेवायें विभाग के अण्डर सेक्रमटरी एके दास ने बताया कि यूनियन के साथ गत 25 जुलाई को सम्पन्न वार्ता में लिए गये निर्णय पर कार्यवाही की जा रही है।


उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक आश्रित नियुक्ति योजना, ग्रेजुएशन इंक्रीमेंट व कम्प्यूटर इंक्रीमेंट के सम्बन्ध में वित्तीय सेवायें विभाग द्वारा शीघ्र आदेश निर्गत कर दिया जायेगा। सरकार के आश्वासन को दृष्टिगत रखते हुए यूनियन ने ह़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। वार्ता की आगामी तिथि दस मार्च 2017 निर्धारित की गयी है। संरक्षक अमीर अहमद, गिरीश कुमार राय, स्टाफ एसोसिएशन महामंत्री चंदन दीक्षित, हरेंद्र कुमार अस्थाना, सुबाष चंद्र श्रीवास्तव, दिलीप सिंह आदि ने सरकार के सकारात्मक कदम का स्वागत करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद की है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग