नर्मदा बचाओ आंदोलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस आंदोलन में समर्थन दिया है। राजघाट में चल रहे जल, जंगल, जमीन हक सत्याग्रह स्थल पर मंगलवार को प्रभावितों ने भजन-भक्ति कर सरकार की सद्बुद्धि की कामना की। इस दौरान यहां भजनों का दौर चलता रहा। पिछले 33 दिन से सत्याग्रह कर रहे प्रभावित यहां बांध के गेट बंद होने का विरोध कर रहे हैं।