3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown 4.0 में मास्क को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

Highlights . जनपद में Lockdown 4.0 का उल्लंघन करना अब नहीं होगा आसान . बगैर मास्क लगाए घर से बाहर निकलने वालों पर सख्त हुई पुलिस  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 26 May 2020, 12:25 PM IST

बागपत। जनपद में Lockdown 4.0 का उल्लंघन करना अब आसान नहीं होगा। बगैर मास्क लगाए घर से बाहर निकले तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। सोमवार को भी पुलिस ने बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकले 2 दर्जन से अधिक बाइक सवारों पर कार्रवाई की हैं।

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि जनपद में लॉकडाउन का पालन सख्ती से किया जा रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा कुछ छूट भी दी गई हैं, लेकिन छूट का फायदा उठाकर कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सोमवार को 2 दुकानदार समेत 32 लोगों के खिलाफ पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया है, जबकि 97 लोगों के वाहनों के चालान किए हैं। 2 दर्जन से अधिक लोग ऐसे भी थे, जो बिना मास्क लगाए ही घर से बाहर निकले।

जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों बढ़ रहे है। अभी तक 29 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिसमें से 9 मरीज केवल बडौत कस्बे से हैं। वहीं 24 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। एसपी बागपत प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि जिले की बॉर्डर चौकियों पर सख्त पहरा बढ़ा दिया गया है। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। एसपी ने बताया कि सभी को मास्क लगाना जरुरी है।