
कोरोना लॉकडाउन के चलते प्रदेश ही नहीं विदेशों में लोग अटके हुए हैं। कोई भी अपने घर नहीं लौट पा रहा है। सांभर व प्रदेश के कई इलाकों के करीब एक दर्जन विद्यार्थी लॉकडाउन के चलते कजाकिस्तान में फंस गए हैं।
सांभरलेक. कोरोना लॉकडाउन के चलते प्रदेश ही नहीं विदेशों में लोग अटके हुए हैं। कोई भी अपने घर नहीं लौट पा रहा है। सांभर व प्रदेश के कई इलाकों के करीब एक दर्जन विद्यार्थी लॉकडाउन के चलते कजाकिस्तान में फंस गए हैं। जो अब अपने घर लौटना चाहते हैं। उनके परिजनों ने भारत सरकार से मांग की है कि सरकार अपने स्तर पर भारत लाया जाए जिससे वे अपने परिवार के साथ रह सकें।
सांभर निवासी अदिति माकन के पिता के नवनीत माकन ने बताया कि उनकी पुत्री दो साल से अधिक समय से कजाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। जब यह वैश्विक कोरोना महामारी ने विकराल रूप धारण किया तो उनकी पुत्री ने भी अन्य विद्यार्थियों के साथ भारत आने की सोची और 23 मार्च को उनकी कजाकिस्तान से भारत आने का टिकट था लेकिन भारत में 22 मार्च से लॉकडाउन हो गया जिसके चलते वह यहां पर नहीं आ सकी और वहीं रुकना पड़ा। उन्होंने फोन पर अपने घर वालों को बताया कि वहां पर लॉकडाउन के बाद काफी महंगाई हो गई है जिससे जीवन यापन करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। वहां पर लोग कैश भी नहीं ले रहे हैं और कह रहे हैं कि नोट से कोरोना हो सकता है इसलिए ऑनलाइन ही पेमेंट करो। उन्होंने बताया कि अदिति के अलावा रिजवान खान डीडवाना, राजीव गोदारा बीकानेर, मनीष कुचेरा, मोहम्मद झामर कोटड़ा,किरण पारीक बाडमेर, डालू कुमारी बाडमेर तथा इनके अलावा सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ाई करने गये थे और अब यहां फंस कर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि कजाकिस्तान के अकटोबे राज्य में भारत के करीब 100 विद्यार्थी हैं। उसके अलावा एलमाटी, सेमी, कारागानडा आदि स्थानों पर भी लोग अटके हुए हैं। अदिति के परिजनों ने सरकार से मांग की है कि विदेश में फंसे लोगों को भारत लाया जाए।
जोबनेर : 280 लोगों स्क्रीनिंग पूरी
जोबनेर. प्रदेश के बाहरी तेलंगाना, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश से कस्बे में आए लोगों की जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोवर्धन सौंखिया ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन अब तक 280 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुका है। जिनमें अभी तक कोई भी कोरोना पाजिटिव नहीं पाया गया है।
सांभर: 3453 घरों का सर्वे
सांभरलेक. सांभर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. महेश वर्मा ने बताया कि सांभर में 3453 घरों का सर्वे कराया गया जिसमें 21107 लोगों की सेहत की जानकारी ली गई है। उसमें से 79 लोग सर्दी जुकाम के मिले। जिनका उपचार किया गया है। फिलहाल कोरोना संदिग्ध कोई नहीं मिला।
Published on:
13 Apr 2020 12:22 am
बड़ी खबरें
View Allबगरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
