29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 साल में करोड़ों के ट्रांसफार्मर चोरी, चोरों की मौज

जयपुर जिले की स्थिति: 782 सिंगल एवं 1649 थ्री फेज के पार, रुक रही वारदातें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Dinesh prashad Sharma

•

Updated: 4 Oct 2020, 11:55 PM IST

5 साल में करोड़ों के ट्रांसफार्मर चोरी, चोरों की मौज

5 साल में करोड़ों के ट्रांसफार्मर चोरी, चोरों की मौज

गोविन्दगढ़ . जयपुर जिले में चौमूं समेत अन्य उपखंड क्षेत्र में पिछले पांच साल में जयपुर विद्युत वितरण निगम के 782 सिंगल फेज व 1649 थ्री फेज ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में है, लेकिन न तो अधिकतर चोरियों का खुलासा हुआ और न ही ट्रांसफार्मर चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगा। नतीजतन, विद्युत निगम को लगने का फटका किसी ना किसी रूप में आम उपभोक्ताओं से ही वसूला जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार जयपुर जिले के 29 सहायक अभियंता कार्यालय के अधीन क्षेत्र मेें 782 सिंगल फेज व 1649 थ्री फेज ट्रासफार्मरों को चोरों ने निशाना बनाया। इन ट्रांसफार्मरों में से तांबा एवं ऑयल चोरी चुराया। चोरी हुए ट्रांसफार्मरों की कीमत करोड़ों रुपए में है। यह स्थिति वर्ष 2015 से ३१ मार्च 2020 तक की है, लेकिन इसके बाद भी ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को चोर अंजाम देने से रुके नहीं हैं। ट्रांसफार्मर चोरी के बाद उससे जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो जाती है। वहीं विद्युत निगम के अधिकारी संबंधित थानों मेें चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर कागजीपूर्ति कर लेते हैं। पुलिस भी इन मामलों को गम्भीरता से नहीं ले रही है, जिसके चलते चोर गिरोह की मौज हो रही है। खास बात ये है कि अब तक कुछेक वारदातों को छोड़कर अधिकतर का खुलासा नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, अधिकतर में एफआईआर भी लग चुकी है।

चालू लाइन में नीचे उतारते हैं

सूत्रों की मानेें तो ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हंै। चोर चालू लाइन मेें ट्रांसफार्मर नीचे उतारने का दुस्साहस करते हैं। इससे बिजली कट होती है। फिर इसमें से तांबा एवं ऑयल ले जाते है और उनका खोल मौके पर छोड़ जाते हैं। ज्यादातर वारदात सुनसान जगह व खेतों मेें दूरदराज स्थानों पर रखे ट्रांसफार्मर में होती है। चौंकाने वाली बात ये है कि सर्वाधिक वारदातें कोटपूतली, चाकसू, पावटा और बस्सी मेें हुई हैं।

बॉक्स...वर्ष 2015 से मार्च, 2020 तक चोरी की स्थिति

एईएन क्षेत्र सिंगल फेज थ्री फेज

इनका कहना है

ट्रांसफार्मर चोरी की रिपोर्ट थानों मेें दर्ज दर्ज करवाई जाती है। वारदातों को रोकने के लिए ट्रांसफार्मरों को ऊंचा लगाने सहित इनकी बनावट मेें भी बदलाव किया है। ट्रांसफार्मर को आबादी क्षेत्र में लगाने का प्रयास करते हैं।
हरिओम शर्मा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम जयपुर जिला वृत्त

इनका कहना है
ट्रांसफ ार्मर चोरों को पकडऩे के लिए विशेष टीमों का गठन किया जा रहा है। ट्रांसफ ार्मर चोरी की वारदात वाला गिरोह तांबे एवं ऑयल की चोरी के लिए वारदात करता है। ट्रांसफ ार्मर चोरी की वारदातों में संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच पड़ताल एवं वेरिफि केशन किया जा रहा है।

ज्ञानचंद यादव, एडिशनल एसपी, जयपुर ग्रामीण पुलिस