
अब चौमूं में आठ बजे तक खुलेंगे बाजार, पुलिस की ढील से मुस्कुराए व्यापारी
चौमूं (जयपुर). कोरोना संक्रमण के चलते चौमूं में शाम छह बजे बाजार बंद करने की पाबंदी हटाकर पुलिस प्रशासन ने रात 8 बजे तक खोलने की रियायत दे दी है। साथ ही प्रत्येक रविवार को बाजार बंद रखने की भी पाबंदी भी हटा दी है। अब माह के आखिरी रविवार को ही बाजार बंद रहेगा। थाना प्रभारी हेमराज सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल से बातचीत के आधार पर बाजार के समय में परिवर्तन किया गया है। दुकाने बंद करने का समय रात 8 बजे तक और रविवार को भी दुकानें खुली रख सकते है। हालांकि आखिरी रविवार को दुकाने बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था व्यापारियों की मांग पर अस्थाई रूप से शुक्रवार से ही लागू कर दी गई है। उन्होंने व्यापारियों से सरकार की एडवाइजरी की पालना करने और ग्राहकों से भी पालना कराने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रतिदिन शाम को छह बजे और प्रत्येक रविवार को बाजार बंद रखने व्यवस्था कर रखी थी।
थानाधिकारी हेमराज सिंह गुर्जर ने किया दौरा
रात 8 बजे थाना प्रभारी हेमराज सिंह ने मय जाब्ते के बाजार का दौरा किया। पैदल मार्च करते हुए लक्ष्मीनाथ चौक, बाजार, होली दरवाजा, नया बाजार, सुभाष सर्किल व धोली मंडी का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने बाजार में दुकानदारों को सरकार की एडवाइजरी की पालना करने और ग्राहकों से भी कराने की बात कही। ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके।
Updated on:
9 Oct 2020, 9:41 PM IST
Published on:
9 Oct 2020, 8:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.