
चौमूं में सैलूनकर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव, कटिंग करवाने वालों को ढूंढ रहे चिकित्साकर्मी
चौमूं. शहर में वार्ड 13 के नाइयों के मोहल्ले में सैलूनकर्मी एक जना शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। सूचना मिलने पर मोहल्ला समेत आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पॉजिटिव व्यक्ति को जयपुर के निम्स अस्पताल में एम्बुलेंस से भिजवाया। वहीं उसके सम्पर्क में करीब 34 जनों को होम क्वारंटीन किया गया।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौमूं की आरआर टीम ने तीन दिन नगरपालिका क्षेत्र के सैलून व ब्यूटी पार्लर संचालकों एवं कर्मियों समेत 94 जनों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए थे। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में नाइयों का मोहल्ला निवासी एक सैलूनकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकला।वह रेलवे स्टेशन के पास सैलून में काम करता था। अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सूचना पर पहुंचे चिकित्सक राहुल गुर्जर, बजरंग शर्मा, सहीराम चौधरी व राहुल शर्मा आदि ने घर को सेनेटाइज करवाया। कोरोना पॉजिटिव को 108 एम्बुलेंस से निम्स अस्पताल भिजवाया। उसके सम्पर्क में आए परिजनों समेत कुल 34 जनों की जानकारी जुटाकर होम क्वारंटीन करवाया।
79 लोगों के लिए नमूने
इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौमूं की आरआर टीम ने पूर्व में मिले दो संक्रमितों के सम्पर्क में आने वाले एवं अन्य लोगों समेत 79 लोगों के जांच के लिए नमूने भी शुक्रवार को जुटाए हैंैं।
Updated on:
14 Aug 2020, 3:44 PM IST
Published on:
14 Aug 2020, 3:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.