4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत में चोरी, लेपटॉप, कैमरा व अन्य सामान ले गए बदमाश

दूदू थाना क्षेत्र के मोखमपुरा गांव में हुई वारदात।

2 min read
Google source verification

बगरू

image

Teekam Saini

Mar 06, 2018

Stolen in Mokhampura Panchayat

बिचून (जयपुर). ग्राम पंचायत मोखमपुरा में सोमवार रात चोर अटल सेवा केन्द्र के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखा लेपटॉप, कैमरा सहित अन्य सामान चुरा ले गए। ग्राम पंचायत मोखमपुरा के सचिव रघुवीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात चोरों ने चौकीदार को कमरे के बाहर से कुंदी लगाकर बन्द कर दिया तथा अटल सेवा केन्द्र के ताले तोड़कर कमरे में रखा एक लेपटॉप, एलईडी, एक कैमरा व ई-मित्र सिस्टम की चाबियां ले गए।

यह भी पढे :नींद में परिवार, ताले तोड अलमारी से नकदी-जेवरात पार

यहां चोरी का प्रयास
वहीं चोरों ने मरूधरा ग्रामीण बैंक के दो ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सचिव ने बताया कि चोरी की सूचना चौकीदार ने मंगलवार सुबह पंचायत के बाहर पानी लेने आए लोगों से कुंदी खुलवाकर दी तथा थाने पर सूचना देने के बाद दूदू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढे :पहले गंदगी फैंकी, फिर रुपयों से भरा थैला पार

पहले भी हो चुकी वारदात
सचिव तथा सरपंच प्रतिनिधि रामजीलाल चौधरी ने बताया कि दस दिन पहले भी चोर ग्राम पंचायत के हौद से टिल्लू पम्प खोल कर ले गए थे। राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक मोखमपुरा शाखा के प्रबन्धक बाबूलाल रैगर ने बताया कि मंगलवार को सुबह ग्राम पंचायत मोखमपुरा में चोरी होने की सूचना मिलने पर वह बैंक पहुंचे तो बैंक के चार तालों में से दो ताले टूटे हुए मिले तथा चैनल गेट खुला मिला। बैंक का सारा सामान सुरक्षित पाया गया।

यह भी पढे : संदिग्ध अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका

आग में जिन्दा जली बकरियां
महलां. अवानियां में मंगलवार सांय करीब 5 बजे आग की चपेट में आने से 4 बकरियां जिन्दा जल गई। वहीं घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि अवानियां में सायर गुर्जर के खेत में बंटाई का काम करने वाले चौथ का बरवाड़ा निवासी श्योजीराम के घर में अचानक आग लग गई। जो देखते ही देखते फैल गई। क्षेत्र के लोगों ने काफी प्रयास के बाद मिट्टी व पानी से काबू करने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटें होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

Story Loader