3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक सवार दबंगों ने सरेराह युवक को मारी गोली, हालत गंभीर लखनऊ रेफर जांच में जुटी पुलिस

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां हौसला बुलन्द बाइक सवार हमलावरों ने सरेराह एक युवक को गोली मार दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
img-20220927-wa0004.jpg

,,,,

बहराइच शहर के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत छावनी निवासी युवक की पैसे के लेनदेन को लेकर दबंगों द्वारा गोली मारने के मामले में सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि छावनी निवासी रफीक पुत्र शमीम अपने दोस्त के साथ बलरामपुर गया हुआ था। जिसके बाद वह बलरामपुर से वापस आया और कुछ सामान लेने के लिए बाजार आर्य कन्या स्कूल के सामने से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने उस पर फायर झोंक दिया। इस घटना में रफीक गोली लगने से नीचे गिर गया। जबकि बाइक चला रहा उसका दोस्त किसी तरह लोगों की मदद से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां रफीक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेराह युवक को गोली मारे जाने से शहर में सनसनी फैल गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी ने बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की कई एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान रफीक के साथ रहे उसके दूसरे मित्र आफताब ने बताया कि रफीक मोबाइल का काम करता है। और वह व रफीक दोनों लोग बलरामपुर गए हुए थे। जिसके बाद वो लोग वहां से वापस आए थे। इसी दौरान आर्य कन्या स्कूल के पास सुनसान गली में किसी ने रफीक को पीछे से आवाज दिया और जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक रफीक पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चला दिया। जिसमें रफीक बुरी तरह घायल हो गया इस दौरान आफताब ने बताया कि घायल रफीक ने गोलू और मतीन द्वारा गोली चलाए जाने की बात उसे बताइ। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

Story Loader