
अस्पताल में भर्ती पति
Bahraich: एक दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह जब कमरे से काफी देर तक कोई नहीं निकला। कमरे से अजीब सी बदबू आ रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो दोनों बेहोशी की हालत में मिले। 3 माह पहले दोनों की शादी हुई थी। आनंन फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने पत्नी को मृत्यु घोषित कर दिया। पति का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
यूपी के बहराइच जिले के रानीपुर थाना के गांव पंचायत रत्तापुर में शिव बहादुर 22 वर्ष और उनकी पत्नी मीना 20 वर्ष किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्साए शिवबहादुर ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। पति के विषाक्त पदार्थ खाने पर पत्नी ने भी बचा हुआ विषाक्त पदार्थ खा लिया। इस दौरान दोनों ने किसी ने कुछ नहीं बताया। दोनों की तीन माह पहले शादी हुई थी। सुबह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। कमरे से अजीब सी बदबू आ रही थी। घर में हलचल देखकर पड़ोसी भी जुट गए। आनंन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा तुड़वाकर देखा तो दोनों बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पड़े थे। तत्काल उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति का इलाज जारी है। प्रकरण की जानकारी होने पर गांव पहुंच कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक बोले तहरीर मिलने पर होगी कार्यवाई
ईएमओ डॉक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि शिव बहादुर मीना जहरीला पदार्थ खाकर आए थे। शिव बहादुर की मौत हो गई। जबकि महिला का इलाज चल रहा है। मालूम हो कि शिव बहादुर और मीना का विवाह तीन माह पहले ही हुआ था। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक आरके पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
Published on:
16 Sept 2023 12:21 pm

बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
