30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी पैदा होने पर ससुराल के लोगों ने ऐसा किया जो आप सोच नहीं सकते, अब बढ़ेगी मुश्किलें

योगी सरकार एक तरफ जहां बेटियों को शिक्षा सुरक्षा और सम्मान के लिए तरह-तरह के अभियान चला रही है। वहीं यूपी के बहराइच जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
Vbcbj

B

यूपी के बहराइच जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला को बेटी पैदा होने पर ससुराल के लोग हैवान बन गए। दहेज को लेकर पहले से भी ताना मारा करते थे। अब बेटी पैदा होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। सरकार के लाखों प्रयास के बावजूद महिलाओं बेटियों पर घरेलू हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

बहराइच जिले के हरदी थाना के गांव गोसाई पुरवा की रहने वाली गुड़िया 20 साल की शादी 5 वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले सेवालाल के साथ हुई थी। शादी के तीसरे वर्ष गौना हुआ। आरोप है कि गौना के बाद से ही पति समेत ससुराल के अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। कम दहेज का ताना देकर प्रतिदिन प्रताड़ित करते रहे। लेकिन गुड़िया लोक लाज के भय से ससुराल के लोगों का अत्याचार बर्दाश्त करती रही। इसी बीच उसने एक बेटी पूजन दिया। महिला का आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद उत्पीड़न और अधिक बढ़ गया। उसके बाद ससुराल के लोगों ने उसे घर से भगा दिया। मायके पक्ष के लोग ससुराल में आकर सुलह समझौते का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। परेशान पीड़िता ने पति, ससुर, देवर, नंनद सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल के लोग एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उसका कहना है कि उसके पिता बहुत ही गरीब हैं। शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। अब वह एक लाख देने में सक्षम नहीं है। उसने कहा कि बेटी पैदा होने में उसका कोई दोष नहीं है। परिवार के लोगों ने घर से भगा दिया कहा कि अब दोबारा यहां पर मत आना। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर हरदी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में पति ससुर देवरा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक बोले- मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही

प्रभारी निरीक्षक थाना हरदी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Story Loader