3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bahraich News : टायर फटने से पलटी स्कॉर्पियो एक ही परिवार के वृद्ध महिला की मौत, 12 घायल

Bahraich News : बहराइच दरगाह शरीफ मेला जा रही स्कार्पियो गाड़ी का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में चालक समेत कुल 13 लोग सवार थे। टायर फटने के बाद गाड़ी ने कई पलटा लिया। एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
पलटी स्कॉर्पियो, जुटी भीड़

पलटी स्कॉर्पियो, जुटी भीड़

गोंडा बहराइच राजमार्ग पर बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना के गांव उधरना सरहदी के पास टायर फटने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक ही परिवार के चालक समेत 13 लोग सवार थे। गाड़ी पलटने के बाद एक वृद्ध महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के 12 लोग घायल हो गए।

गोंडा बहराइच हाइवे पर थाना क्षेत्र के उधरना सरहदी गांव के सामने दरगाह शरीफ बहराइच जा रही स्कार्पियो गाड़ी का पिछला टायर फटने से एक महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई। गाड़ी में सवार 12 लोग घायल हो गए है। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनुज त्रिपाठी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। तत्काल घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज ले जाया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वही महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह लोग हुए घायल

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना के गांव रानी जोत के मजरा निर्वाहनजोत के निवासी फरियाद अली अपने पूरे परिवार के साथ दरगाह शरीफ मेला जा रहे थे। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के उधरना सरहदी के पास स्कॉर्पियो पलटने से मोहरमा पत्नी इस्लाम उम्र लगभग 75 वर्ष की मौत हो गई। तथा एक दर्जन घायल हो गए। सभी लोगों को मामूली चोटहिल हो गये हैं। जिसमें आपेशा बेगम उम्र 45 वर्ष, साकुर निशा 40 वर्ष, अकमल 43 वर्ष, हसनेल 25 वर्ष, सायरबानो 24 वर्ष, अमरूनिशा 25 वर्ष, साबरीन 18 वर्ष, रेहान 8 वर्ष, मोहम्मद 2 वर्ष, फातिमा 6 वर्ष, लुमान 3 वर्ष, मोहमद हमजा 6 वर्ष, फरियाद अली 45 वर्ष घायल हो गए हैं। सभी लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में चल रहा है। अधिकांश लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है।

Story Loader