1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहराइच में भीषण सड़क हादसा, दो बाईकों की टक्कर में एक महिला समेत तीन की मौत

बहराइच जिले की मोतीपुर थाना क्षेत्र में राखी के त्यौहार की खुशियां पल भर में गम में बदल गई और दो अलग-अलग परिवारों में कोहराम मच गया। दरअसल दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।  

2 min read
Google source verification
screenshot_20230901-130602_whatsapp.jpg

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।इस भीषण दुर्घटना में दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं हादसे में दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। एक घायल का भी अस्पताल में इलाज जारी है।

यूपी के बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के लखीमपुर खीरी राजमार्ग पर बुधवार की देर रात दो भाइयों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इस दर्द हादसा के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टर ने दो लोगों को मृत्यु घोषित कर दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज चल रहा था। इस हादसे में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति का इलाज जारी है।

दोनों बाइक सवार ने नहीं लगाया हेलमेट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नौशर गुमटिहा निवासी गणेश(25) अपनी पुत्री अंशिका (04) और बहन खैरीघट थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी शबनम (80) पत्नी सांवली प्रसाद के साथ राखी बंधवाने के बाद घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान नानपारा लखीमपुर मार्ग पर राजापुर कला के पास इनकी रूपईडीहा थाना क्षेत्र के जिया गांव निवासी ओंकार (40) व उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी मैना देवी (38) के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ओमकार और शबनम को मौके पर मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिया सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को चिकित्सकों ने मेंडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। दोनो ही परिवार रक्षाबंधन पर राखी बंधवा कर घर वापस जा रहे थे। थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया की शवों को पोस्टमार्टम के लिया भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Story Loader