श्रावस्ती. जिले के भिनगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनता इंटर कालेज पटना खरगौरा में यूपी टीईटी की प्रथम पाली की परीक्षा देते हुए एक फर्जी छात्रा पकड़ी गई है, जिसका नाम ललिता बताया जा रहा है। ये मौजूदा समय में भिनगा तहसील के परशुराम पुर गांव में लेखपाल के पद पर तैनात है। ललिता अपनी ननद साधना देवी के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। इसका फर्जी प्रवेश पत्र और फर्जी वोटर कार्ड भी बरामद हुआ है। जिसके सहारे ये परीक्षा दे रही थी। पकड़ी गई फर्जी छात्रा कौशाम्बी जिले के अमीना कपूरा गांव की निवासिनी बताई जा रही है। ललिता अपनी ननद साधना देवी के स्थान पर टीईटी की परीक्षा दे रही थी।
ये भी पढ़ें- स्मृति ने भेजी साड़ियां तो राहुल ने भेजे यह खास केले, भाजपा की प्लानिंग हुई चौपट, कांग्रेस ने मारी बाजी
बता दें कि आरोपी ने यूपी टीईटी की फर्जी परीक्षा देने का पहले से ही प्लान बनाया था। ललिता की फ़ोटो लगा कर साधना के नाम से फार्म भी भरा गया था। और ललिता का ही फ़ोटो लगा हुआ प्रवेश पत्र भी आया था। यही नहीं, ललिता की फ़ोटो के साथ साधना के नाम का वोटर आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है।
ये भी पढ़ें- यहां हो गया जमकर बवाल, UPTET परीक्षा देने आई महिलाओं के साथ हुई धक्का-मुक्की, कहा उतारो इसे फिर दो परीक्षा
ऐसे हुआ खुलासा-
इसका खुलासा तब हुआ जब भिनगा नायब तहसीलदार राजेश कुमार जनता इंटर कालेज में मेजिस्ट्रेटी जांच में पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनके क्षेत्र के परशुराम पुर गांव में तैनात लेखपाल ललिता यूपी टीईटी की परीक्षा दे रही है। शक होने पर उन्होंने दस्तावेज चेक किए जिसमें फ़ोटो तो ललिता की लगी थी पर नाम साधना का पाया गया। इस आधार पर दूसरे के स्थान पर फर्जी परीक्षा देने के जुर्म में ललिता को पुलिस के हवाले कर दिया गया गया।
पुलिस का यह है कहना-
वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पी0 राम बताते हैं कि टीईटी की परीक्षा देते हुए एक फर्जी छात्रा को मजिस्ट्रेट ने पकड़ा है। केंद्र व्यवस्थापक की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।