31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बृजभूषण बोले- देश के सांप, बिच्छू नेवला, कबूतर एक हो गए, जानिए राहुल को लेकर क्या कहा?

Bahraich बहराइच जिले के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बीजेपी सांसद कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने राहुल गांधी विपक्ष की इंडिया पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा कि देश की जनता मोदी योगी के नाम पर वोट कर रही है।

2 min read
Google source verification
img-20230903-wa0002.jpg

Bahraich : बृजभूषण बोले देश के सांप बिच्छू नेवला कबूतर सब एक हो गए हैं। इंडिया पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया। विपक्ष के गठबंधन को लेकर कहा कि कि इन लोगों से देश का भला होने वाला नहीं है। यह देश को लूटने वाले लोग हैं। राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी को इतनी उम्र के बाद भी अभी समझ नहीं है।

यूपी के बहराइच जिले के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बृजभूषण सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए विपक्ष की इंडिया गठबंधन पार्टी पर जमकर हमला बोला कहा कि जैसे बरसात के सीजन में सांप बिच्छू नेवला और कबूतर सुरक्षित स्थान खोज लेते हैं। इस तरह से विपक्ष का गठबंधन है। इन लोगों से देश का भला होने वाला नहीं है। पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ देश के लोगों को लूटने के लिए बना है। कहां कि ना इनके पार्टी का कोई संयोजक है। और ना ही प्रधानमंत्री पद के दावेदार ऐसे में गठबंधन को लेकर क्या कहा जाए। सब हवा हवाई है। संयोजक और प्रधानमंत्री पद के नाम की घोषणा होते ही गठबंधन बिखर जाएगा।

राहुल गांधी को समझ नहीं : बृजभूषण

बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है यह जनता को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी को समझ नहीं है। वह सही मुद्दा नहीं उठा पा रहे हैं। देश की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास कर रही है। जिसका परिणाम यहां है कि एक समय जैसा कांग्रेस का था। वैसा आज बीजेपी का है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सिर्फ भाजपा और मोदी के नाम पर वोट दे रही है। केंद्र में दो बार बीजेपी की सरकार बन चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। देश की जनता भाजपा के साथ है। जनता ने विकास के नाम पर दो बार मोदी और योगी की सरकार को चुना है। तब से लगातार विकास का काम हो रहा है। वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी एक अलग छबि बनाई है। कार्यक्रम में बीजेपी विधायक सुभाष त्रिपाठी सांसद पत्नी सुनील सिंह सहित भारी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Story Loader