IAS अनुराग की मौत के मामले में आई बड़ी लापरवाही सामने, CBI ने उठाए सवाल

कर्नाटक कैडर के तेज तर्रार IAS अधिकारी अनुराग तिवारी की संदिग्ध हालत में मौत उस दिन हो गयी जिस दिन उनके घर पर उन्हीं के जन्म दिन की तैयारी चल रही थी।

2 min read
Jun 29, 2017
Anurag Tiwari
राजीव शर्मा.
बहराइच. कर्नाटक कैडर के तेज तर्रार IAS अधिकारी अनुराग तिवारी की संदिग्ध हालत में मौत उस दिन हो गयी जिस दिन उनके घर पर उन्हीं के जन्म दिन की तैयारी चल रही थी। अनुराग तिवारी ने बहराइच जैसे अति पिछड़े इलाके से शिक्षा दीक्षा लेकर संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा पास कर जिले व परिवार का नाम रोशन किया। कर्नाटक कैडर के लिए चयनित 2007 बैच के होनहार IAS बेटे की लंबी उम्र की कामना के लिए माँ घर में महामृत्युंजय के जाप का अनुष्ठान भी करवा रही थी। लेकिन विधिना ने अनुराग की सांसों की मोहलत महज उसके जन्मदिन के दिन तक की दे रखी थी और जैसे ही बेटे की मौत की खबर घर में पहुंची तो जन्म दिन की तैयारी में व्यस्त सारा परिवार मातम में डूब गया।

आपको को बता दें की कर्नाटक कैडर के IAS अनुराग तिवारी की पोस्टिंग बंगलौर प्रान्त में फ़ूड सेल एवं सप्लाई डिपार्टमेंट में थी, जिनका शव संदिग्ध हालत में लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्टेट गेस्ट हाऊस के नजदीक बीते 17 मई को बरामद हुआ था। जानकारी होते ही सरकारी मशीनरी में हड़कम्प छा गया। इस घटना को पहले हादसा बताकर मामले पर पर्दा डालने का प्रयास यूपी सरकार के जिम्मेदारों द्वारा किया गया, जबकी परिजनों ने साफ तौर पर ये आरोप लगाया था कि अनुराग एक ईमानदार अफसर था, जिसने अपने विभाग के अंदर खाने में चल रहे कुछ बड़े घोटाले को पकड़ा था।


इस घटना की जांच के लिए पीड़ित परिजनों द्वारा योगी सरकार से CBI जाँच की मांग की गयी थी, जिस सिफारिश पर दिल्ली से आई CBI टीम बड़ी बारीकी से जांच में जुटी हुयी है। इसी कड़ी में CBI टीम ने बहराइच में स्थित अनुराग तिवारी के पैतृक आवास पर घण्टों गोपनीय जाँच की और जब मीडिया की टीम मौके पर पहुंची तो CBI टीम के अफसरों ने अनुराग तिवारी के घर का शटर अपने हाथों से खींचकर बंद कर दिया और घर के अंदर छानबीन की।

उसके बाद जांच टीम सीधे लखनऊ की तरफ रवाना हो गयी। इस प्रकरण में CBI की टीम को हर कदम पर हजरतगंज पुलिस की घोर लापरवाही सामने नजर आ रही है। वहीं हजरतगंज के इंस्पेक्टर आनंद शाही की भूमिका इस गम्भीर प्रकरण में सवालों के घेरे में दिख रही है।

इसमें निम्न सवाल उठ रहे है-
हजरतगंज के इंस्पेक्टर आनन्द शाही ने IAS अनुराग के शव की सूचना देने वाले ड्राइवर से क्यों पूछताछ नहीं की?
इस संगीन मसले में सूचना देने वाले ड्राइवर का ब्योरा तक आनन्द शाही ने क्यों नहीं दर्ज किया?
गेस्ट हॉउस के पास IAS अनुराग के शव मिलने की ड्राइवर ने ही हजरतगंज पुलिस को दी थी सूचना
मृतक IAS अनुराग के कपड़ों को भी गायब करने का आरोप इंस्पेक्टर आनन्द शाही के ऊपर लग रहा है
Published on:
29 Jun 2017 09:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर