17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ के 80 हजार से अधिक मतदाताओं के कटेंगे नाम, अब करीब 1.84 करोड़ रह जाएंगे मतदाता

रायपुर । प्रदेश में कुल मतदाता 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 थे, अब करीब 1 करोड़ 84 लाख मतदाता रह जाएंगे। यह आंकड़ा 14 फरवरी 2026 के अनुसार है, 21 फरवरी को अंतिम सूची जारी होने तक इसमें थोड़े बहुत बदलाव हो सकते हैं।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ के 80 हजार से अधिक मतदाताओं के कटेंगे नाम, अब करीब 1.84 करोड़ रह जाएंगे मतदाता

रायपुर @हिमांशु शर्मा। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रदेश के 80 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम कटेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो मतदाता अब्सेंट थे, जिसकी मृत्यु हो चुकी और जो दस्तावेज जमा नहीं कर पाए, ऐसे मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।

इससे पहले भी प्रदेश के 27 लाख 34 हजार 817 लोगों के नाम कट चुके हैं। प्रदेश में कुल मतदाता 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 थे, अब करीब 1 करोड़ 84 लाख मतदाता रह जाएंगे। यह आंकड़ा 14 फरवरी 2026 के अनुसार है, 21 फरवरी को अंतिम सूची जारी होने तक इसमें थोड़े बहुत बदलाव हो सकते हैं।

64 लाख से अधिक को नोटिस

निर्वाचन से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 64 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस दिया गया था। इसमें से प्रदेशभर के सी कैटेगरी वाले (जिनके दस्वावेज अपूर्ण हैं) ऐसे 6.40 लाख मतदाताओं को नोटिस दिया गया। वहीं, करीब 58 लाख लॉजिक एरर ( पिता-पुत्र की आयु में 15-40 का अंतर, दादा-पोते में 40 साल का अंतर और 6 बच्चे वाले पिता, सेम नाम वाले पिता) वाले मतदाताओं को नोटिस दिया गया।

2.85 लाख ने नाम जुड़वाने भरे फॉर्म

नाम जुड़वाने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 2 लाख 85 हजार 161 मतदाताओं ने फॉर्म-6 भरा। इसमें 2 लाख 85 हजार 139 मतदाताओं के फॉर्म एक्सेप्ट किए गए।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी जुड़ेंगे नाम

प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। अंतिम सूची जारी होने के बाद नाम जुड़वाने के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। फॉर्म-6 भरकर और मान्य 13 दस्तावेज में से एक प्रस्तुत कर नाम जुड़वा सकेंगे।

कुल मतदाता- 2, 12, 30, 737
प्रारंभिक सूची में कटे नाम - 27,34,817

14 फरवरी तक फिर कटे- 80,000 के करीब

इतने मतदाताओं को नोटिस- 64 लाख (सी कैटेगरी-लॉजिकल एरर)
नाम जुड़वाने के आवेदन- 2.85 लाख मतदाता