9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किडनैपिंग के बाद गैंगरेप, भूख हड़ताल पर बैठी नाबालिग पीडिता ने बच्ची को दिया जन्म 

बहराइच में रेप पीड़ित एक नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग का चार आरोपियों ने गैंगरेप किया था। वह लगातार भूख हड़ताल पर बैठी हुई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Bahraich News

बच्ची को जन्म देने से दो दिन पहले से रेप पीड़िता भूख हड़ताल पर थी। भूख हड़ताल के कारण पीड़िता बेहद नाजुक स्थिती में थी। गंभीर दर्द उठने के बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

2023 में गैंगरेप का शिकार हुई थी लड़की

नाबालिग के साथ 29 अगस्त 2023 को अगवा कर हरियाणा ले जाया गया था। वहां उसके साथ चार आरोपियों ने गैंग रेप किया। इसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। नाबालिग के गायब होने पर परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस की जांच के बाद नाबालिग को हरियाणा से बरामद किया गया था।
इसके बाद से ही पीड़िता आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने के कारण वह घरवालों के साथ कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल थी। हाल ही में देर रात उसने मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची को जन्म दिया है।

तीसरा आरोपी गिरफ्तार

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और अब तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल होने वाले दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। मामले में किसी और युवक के शामिल होने की सूचना मिलेगी तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा