1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इश्क में मुस्लिम लड़की ने अपनाया हिंदू धर्म, रुबीना खान बनी रूबी अवस्थी और मांग में भरवाया सिंदूर, जज साहब से बोली…

रुबीना खान ने शेष कुमार अवस्थी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए और मांग में सिंदूर भरकर हिन्दू धर्म को अपना लिया। दोनों के अलग -लग समुदाय के होने की वजह से एक होने में बड़ी मुश्किलें आ रही थी।

2 min read
Google source verification
rubi_awasthi.jpg

यूपी के बहराइच जिले में इन दिनों एक शादी की खूब चर्चा है। एक युवती ने अपने प्रेमी को पाने के लिए मजहब की दीवार तोड़ दी। उसने धर्म परिवर्तन करते हुए रुबीना बेगम से अपना नाम रूबी अवस्थी रख लिया। इसके बाद अपने प्रेमी से शादी कर ली। प्रेमिका के इस कदम से जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है। विवाह के बाद प्रेमिका अपने प्रेमी के घर चली गई है।

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
परिजनों के विरोध के बावजूद रुबीना खान ने शेष कुमार अवस्थी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए और मांग में सिंदूर भरकर हिन्दू धर्म को अपना लिया। रुबीना खान के बयान के बाद न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए दोनों को पूरी सुरक्षा के साथ लड़के के पिता कन्हैया लाल अवस्थी के सुपुर्द कर दिया गया।

कोतवाली देहात क्षेत्र के शिवपुरा निवासी रुबीना खान और शेष कुमार अवस्थी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वैसे दोनों के अलग -लग समुदाय के होने की वजह से एक होने में बड़ी मुश्किलें आ रही थी। लिहाजा दोनों ने परिजनों से बगावत कर मंदिर में विवाह करने का निर्णय किया और हिन्दू रीति रिवाज से सात फेरे लेने के बाद रुबीना खान से रूबी अवस्थी बन गयी।

ये बात रुबीना के परिजनों को नागवार गुजरी और पिता ने शेष कुमार पर किडनैपिंग का केस कायम करवाते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया।

रुबीना खान की बात को सुनने के बाद कोर्ट परिसर में सन्नाटा

न्यायलय में पेश होते ही रुबीना खान ने बोला ‘जज साहब मैं बालिग हूं। मुझे अपना निर्णय करने का पूरा अधिकार है। मैंने अपनी ख़्वाहिश से अपने मजहब को छोड़ कर हिन्दू रीति रिवाज से विवाह की है। रुबीना खान की इस बात को सुनने के बाद कोर्ट परिसर में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया। अभी न्यायलय के आदेश पर दोनों को पूरी सुरक्षा के साथ लड़के के परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस मुद्दे में लड़के के पिता कन्हैय्या लाल अवस्थी ने बोला कि वो इस विवाह से बहुत प्रसन्न है और मुसलमान समुदाय की बिटिया को दिल से अपनाते हुए घर की बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है।

स्कूल के दस्तावेज ने दी मजबूती
कोतवाली देहात के शिवपुरा गांव निवासी रुबीना उर्फ रूबी के परिजनों ने शेष कुमार अवस्थी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस को रुबीना के नाबालिग होने का पत्र भी दिया था। कोर्ट ने विद्यालय का अंकपत्र देखा तो उसमें रुबीना 18 वर्ष तीन माह 28 दिन की बालिग युवती निकली। जिस पर उसे लड़के पक्ष को सौंप दिया गया।

Story Loader