3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला अस्पताल के सरकारी डॉक्टर का निजी नर्सिंग होम सीज, हुई बड़ी कार्रवाई

सीमावर्ती जिले बहराइच में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रेक्टिस का कारोबार बड़ी तेजी के साथ फल फूल रहा है।

2 min read
Google source verification
bahraich

बहराइच. सीमावर्ती जिले बहराइच में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रेक्टिस का कारोबार बड़ी तेजी के साथ फल फूल रहा है। माजरा ये है कि बहराइच के जिला अस्पताल में देवीपाटन मंडल से लगे आस पास के जिलों के अलावा नेपाल के मरीजों की अच्छी खासी भीड़ रोजाना इलाज के लिये आती है। बाहरी जिलों सहित आस पास के इलाकों से आने वाले मरीज यहां के डाक्टरों के लिये मोटी कमाई का जरिया बने हुए हैं। आप को बता दें कि CMO और CMS जैसे जिम्मेदार अफसरों के दफ्तर से चंद कदम की दूरी पर जिला अस्पताल से चंद फर्लांग की दूरी पर सरकारी नियम कानून को ताख पर रखते हुए के जिला अस्पताल के आस पास दर्जनों प्राइवेट नर्सिंग होमो का मकड़जाल फैला हुआ है ।

ये जिनका संचालन जिला अस्पताल में तैनात तमाम सरकारी डाक्टरों के संरक्षण में धड़ल्ले से चल रहा है। जिला अस्पताल के आस पास अनाधिकृत तरीके से खुले प्राइवेट अस्पताल में मरीजों को जिला अस्पताल से बरगलाकर लाने का जिम्मा जिला अस्पताल के तमाम सरकारी डाक्टरों के द्वारा तैयार किये गए प्राइवेट दलालों के द्वारा अंजाम दिया जाता है। जिसके एवज में डॉक्टरों की तरफ से प्रति मरीज के हिसाब से मोटा कमीशन दिया जाता है। निजी नर्सिंग होम में मरीज के पहुंचते ही डाक्टरों द्वारा इलाज के नाम पर उनका जमकर शोषण किया जाता है।

बहराइच जिले के सरकारी अस्पताल में तैनात तमाम डाक्टरों द्वारा अनाधिकृत तरीके से प्राइवेट प्रेक्टिस करने की लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई अचानक ताबडतोड़ छापेमारी की। कार्रवाई में जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ RK वर्मा के निजी नर्सिंग होम को छापा मारने गई टीम के अफसरों द्वारा मौके के हालात को देखते हुई निजी नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है। बहराइच जिले में अचानक हुई इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमें में अफरातफरी का माहौल छा गया है।

बहराइच जिले में सरकारी जिला अस्पताल के नजदीक अपने घर में मिनी अस्पताल चला रहे जिला अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ RK वर्मा सहित तमाम सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रेक्टिस की शिकायत शासन में पहुंच रही थी। जिसकी शिकायत पर जिलाधिकारी बहराइच ने मुख्य राजस्व अधिकारी , सिटी मजिस्ट्रेट और प्रभारी CMS सहित कई अफसरों की ज्वाइंट टीम बनाकर जिले के कई सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई करायी गयी। इस दौरान जिला अस्पताल के नजदीक एक सकरी गली में चल रहे डॉ RK वर्मा के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती आधा दर्जन मरीजों की बरामदगी करते हुए उन्हें जिला अस्पताल में शिफ्ट कराया। वहीं सरकारी सेवा में रहते हुए अवैध तरीके से नर्सिंगहोम का संचालन कर रहे आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। वहीं आरोपी चिकित्सक के नर्सिंग होम को छापा मार टीम द्वारा सीज कर दिया गया है।

Story Loader