12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Alert: 75 जिलों में 24 घंटे बाद एक्टिव हो जाएगा मानसून, सबसे पहले यहां होगी बारिश

UP Weather Alert: जून का माह जाते जाते लोगों को अब उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के बाद यूपी में मानसून प्रवेश कर जाएगा। पारे के तेवर तो पहले ही ढीले पड़ चुके हैं। अब बारी झमाझम बारिश की है।

2 min read
Google source verification
UP Weather Update

24 घंटों में यूपी में मानसून प्रवेश करेगा, 3 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार।

UP Weather Alert: यूपी में प्री मानसून की एंट्री होने वाली है। प्रदेश के लोगो को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मो. दानिश ने रविवार दोपहर उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश कर जाने की पुष्टि की।

24 घंटे के अंदर मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते से प्रवेश करेगा। इस दौरान तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान पर बादल छाए रहेंगे। तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में प्री मानसून की हुई एंट्री, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
चक्रवात के कारण बिहार में ठहरा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार बिपरजाय चक्रवात का असर होने के कारण मानसून अपने निर्धारित समय से आने में लेट हुआ। चक्रवात के कारण मानसून बिहार में ठहर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। इस दौरान तूफानी हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। नेपाल में हिमालय से टकराकर लौट रही हवाओं और काले बादलों के कारण मौसम सुहाना हुआ। इससे माना जा रहा है कि अगले 24 घंटों में यूपी के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, औरैया, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, जालौन, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, इटावा, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, लखनऊ, आगरा, मथुरा, अंबेडकरनगर में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।