29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Alert : मौसम में तेजी से बदलाव, 24 घंटे बाद 40 जिलों में मूसलाधार बारिश, आंधी और बज्रपात की चेतावनी

UP Weather Alert : IMD ने नया अपडेट जारी किया है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। एक बार फिर मई और जून जैसी गर्मी से लोग बेहाल हैं। तापमान में से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। वही बारिश के लिए अब यूपी के लोगों को 24 घंटे का और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि उमस भरी गर्मी से कब छुटकारा मिलने वाला है।  

2 min read
Google source verification
img-20230723-wa0005.jpg

UP Weather Alert : IMD भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अब यूपी के लोगों को बारिश का इंतजार सिर्फ 24 घंटे करना पड़ेगा। इस दौरान मौसम में 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी एक बार फिर सताएगी। आज पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। 24 घंटे बाद यूपी के 40 जिलों में आंधी और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है।

UP Weather Alert : भारतीय मौसम विभाग ने गोंडा बहराइच सहित सहित पूरे यूपी में अगले 24 घंटे बाद लगातार 4 दिनों तक यूपी के 40 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट किया है। कुछ स्थानों पर बारिश होने से तापमान 2 से 3 डिग्री की कमी आई है। यूपी के लोगों को एक बार उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को निकली कड़ाके की धूप से लोग गर्मी से एक बार फिर बेहाल दिखे। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है। 24 घंटे बाद एक बार फिर मानसून की तूफानी बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित आसपास के जिलों में जुलाई माह बीतने के कगार पर औसत से कम बारिश हुई है। फिर भी नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा और सरयू नदी पूरे उफान पर है। प्रशासन के अधिकारी संभावित बाढ़ को लेकर पूरी तैयारी में जुट गए। बाढ़ से लोगों को जागरूक करने के लिए आज पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। पूर्वी यूपी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बाद मानसून अपना रौद्र रूप दिखाएगा। जिससे लोगों की एक बार फिर परेशानी बढ़ सकती है। IMD ने बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर खासतौर से पक्के मकानों में आश्रय ले। जर्जर मकानों में ना रहे। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बिजली के तार खंभों ऊंचे स्थान पर ना रहे। चार पहिया वाहन से यात्रा कर रहे हैं, तो खुले आसमान के नीचे गाड़ी का शीशा लाक कर बारिश होने तक खड़े हो जाएं।

UP Weather Alert : पूर्वी यूपी के इन जिलों में 24 घंटे बाद 4 दिनों तक नॉन स्टॉप बारिश

गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज सिद्धार्थनगर, , हरदोई, फर्रुखाबाद कन्नौज, बाराबंकी, अयोध्या, कासगंज, एटा, मैनपुरी, एवंआसपास इलाकों में अगले 36 घंटे बाद तूफानी बारिश हो सकती है।

24 घंटे बाद इन जिलों में तूफानी बारिश, आंधी और वज्रपात का खतरा

मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद

UP WeatherAlert : तापमान में 2 से 3 डिग्री की दर्ज हुई गिरावट

शनिवार को यूपी में सबसे अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे बाद 4 दिनों तक नॉनस्टॉप तूफानी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Story Loader