11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अन्न उत्सव में 3 लाख 27 हजार 120 परिवार होंगे लाभाविंत

प्रशासन ने पूरी की तैयारी

2 min read
Google source verification
अन्न उत्सव में 3 लाख 27 हजार 120 परिवार होंगे लाभाविंत

अन्न उत्सव में 3 लाख 27 हजार 120 परिवार होंगे लाभाविंत

बालाघाट.जिले में अन्न उत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। ७ अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के 3 लाख 27 हजार 120 परिवारों को लाभ होगा। जिले की राशन दुकानें सज-धज कर तैयार कर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सभी हितग्राहियों को 10 किलोग्राम के बैग में खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। यदि किसी हितग्राही की पात्रता 10 किलोग्राम से अधिक है तो उसे 10 किलोग्राम खाद्यान्न बैग में और शेष खाद्यान्न हितग्राही द्वारा लाई गई बोरी या अन्य थैले में दिया जाएगा। कार्यक्रम मेंं शामिल होने के लिए हितग्राहियों को पीला चावल का तिलक लगा कर आमंत्रण दिया जा रहा है।
बालाघाट जिले का मुख्य कार्यक्रम ग्राम डोकरबंदी उचित मूल्य दुकान पर होगा। कार्यक्रम का शुभांरभ मप्र प्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री एवं बालाघाट विधायक गौरी शंकर बिसेन द्वारा किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति और आम जनता की सहभागिता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
अन्न उत्सव के लिए बालाघाट जिले के दूरस्थ क्षेत्र बिरसा की उचित मूल्य दुकान कनिया में हितग्राहियों को 7 अगस्त को खाद्यान्न वितरण के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है । दुकान के विक्रेता केशोराव रिनायत ने कोविड गाइड-लाइन का पालन करने के लिए दुकान के सामने गोले बनवाए हैं और सभी आवश्यक तैयारियां दुरूस्त कर ली हैं। अपर कलेक्टर विवेक कुमार 6 अगस्त को कनिया पहुंचे तो वे भी दूरस्थ क्षेत्र की दुकान में ऐसी अच्छी व्यवस्था देख चकित हुए। उन्होंने कनिया की दुकान के विक्रेता के शोराव रिनायत की इसके लिए सराहना भी की। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्र के विक्रेताओं के लिए कनिया की व्यवस्था अनुकरणीय है।
पीला चावल दे कर हितग्राहियों दिया जा रहा आमंत्रण
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 7 अगस्त को बालाघाट जिले की सभी 620 उचित मूल्य दुकानों पर अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधन के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ होगा। योजना के तहत बालाघाट जिले के एक लाख 20 हजार हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण का लक्ष्य रखा गया है।