
अखिल कुमार बने सर्वश्रेष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
बालाघाट. सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अखिल कुमार कुशराम जिले के सर्वश्रेष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी बने। इस संबंध में अखिल कुमार ने बताया कि जिले में पदस्थ १४ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा किए गए कार्यो के मूल्यांकन के आधार पर माह मार्च 2019 में जिले का सर्वश्रेष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी घोषित किया गया।
मीडिया प्रभारी अखिल कुमार ने बताया कि प्रदेश जिला व तहसील स्तर पर पदस्थ सभी अभियोजन अधिकारियों द्वारा किए कार्यो के मूल्यांकन किए जाने के लिए पुलिस महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन मध्यप्रदेश द्वारा अभियोजन प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली को लागू किया है। जिसमें सभी अभियोजन अधिकारी द्वारा हर दिन किए जाने वाले कार्यो की ई अभियोजन अनुप्रयोग पर एंट्री की जाती है। जिसमें हर कार्य के अंक निर्धारित होते है व प्रतिमाह जिला एंव प्रदेश स्तर पर प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ अभियोजन अधिकारी घोषित किया जाता है। इसी प्रणाली के अंतर्गत एडीपीओ अखिल कुमार कुशराम द्वारा किए गए कार्यो के आधार पर मार्च 2019 में सर्वाधिक 2467 अंक प्राप्त किए है। जिनके आधार पर उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभियोजन अधिकारी घोषित किया गया है। उनकी सफलता पर जिले में पदस्थ सभी अभियोजन अधिकारी व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।
Published on:
11 Apr 2019 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
