
बालाघाट. बैहर में आयोजित बैगा ऑलम्पिक को लेकर जिले भर में मशाल निकाली गई है। बैगा ऑलम्पिक मशाल का बिरसा पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उक्त प्रतियोगिता ७-८ अप्रैल को बैगा ऑलम्पिक का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर जनपद सीईओ संजीत कुमार श्रीवास्तव, उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य ललीत मिश्रा, अधीक्षक कमलेश ठाकरे, सोहनलाल कलिहारे, मनीषा उइके, पीएल मराठे, राजकुमार, रामेश्वर विनायक प्रमुख रूप से शामिल रहे। मशाल यात्रा नारे लगाते हुए पदयात्रा करते जिले के अंतिम छोर तक पहुंची। जहां से दमोह, कचनारी, मछुरदा होते हुए लांजी की ओर रवाना हुई।
सुभाष चौक में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना
बालाघाट. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सुभाष चौक में जय मॉ काली दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई है। गुरूवार को समिति के द्वारा अष्टमी पर्व मनाया गया। दुर्गा पंडाल में हवन-पूजन कर महाआरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया।
समिति के पदाधिकारी अनिल कसार ने बताया कि चैत नवरात्रि में हर वर्ष समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस अवसर पर रात्रि में देवी जस का आयोजन किया गया। इस नवरात्रि में नगर में एक ही प्रतिमा स्थापित होती है। मातारानी की प्रतिमा को देखने दर्शकों की भीड़ रहती है।
हैण्डपंप बंद होने से पानी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी
उकवा. ग्राम उकवा के वार्ड क्रमांक ६ में स्थित हैण्डपंप महिनों से बंद पड़ा हुआ है। लेकिन पंचायत द्वारा हैण्डपंप सुधरवाने कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में हर वर्ष पेयजल की समस्या होने लगती है।
वार्ड क्रमांक के रहवासियों ने बताया कि काफी समय से हैण्डपंप बंद पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना ग्राम पंचायत को भी दी गई। लेकिन अब तक नहीं सुधरवाया गया है। इन दिनों कुएं का जलस्तर कम होने लगा है। शीघ्र हैण्डपंप नहीं सुधारा गया तो आने वाले दिनों में पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि शीघ्र बंद हैण्डपंप को सुधारा जाए।
Updated on:
25 Mar 2018 12:09 pm
Published on:
25 Mar 2018 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
