
बालाघाट. जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा कहीं चौपाल लगाई जा रही है तो कहीं पर ग्रामीणों को घर में बने शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार मार्निंग फॉलोअप भी कर रहे हैं।
चौपाल लगाकर दी जानकारी
जपं लालबर्रा की सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए जिपं अध्यक्ष रेखा बिसेन, जपं सीईओ गायत्री कुमार सारथी द्वारा अलग-अलग पंचायतों में रोजना चौपाल लगाई जा रही है। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को शीघ्र शौचालय निर्माण कर उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बुधवार को ग्राम पंचायत गर्रा, कनकी, मांझापुर, कोपे, नेवरगांव, भांडामुर्री, बांदरी, बकोड़ा बडग़ावं, पिपरिया, नैतरा में चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष रेखा बिसेन, जपं अध्यक्ष किरण मरावी, जिपं सदस्य झामसिंग नागेश्वर, जपं सदस्य कन्हैया चौहान, पुष्पा नागेश्वर, मंडल अध्यक्ष डॉ. युवराज परिहार मौजूद रहे। ग्राम पंचायत कटंगझरी और लोहारा में चौपाल में जपं सीईओ गायत्री कुमार सारथी द्वारा योजना के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सभी को अपने घरों में शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस अवसर पर बीसी प्रतीक खरे, शिवप्रसाद श्रीनाग, सुरेश श्रीवात्री, चंदनसिंग मर्सकोले पंचायत समन्वयक अधिकारी सहित ग्रामीण मौजूद थे।
जपं खैरलांजी की पंचायतों का किया भ्रमण
जनपद पंचायत खैरलांजी की सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए जपं सीईओ एमआर मेहरा, ब्लॉक समन्वयक मुकेश पालेवार, केके पुसाम खंड पंचायत अधिकारी, नारनवरे पंचायत समन्वयक अधिकारी, राहुलगिरी गोस्वामी उपयंत्री, कुरैशी उपयंत्री के साथ प्रतिदिन सुबह ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों को न केवल खुले में शौच करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे रहे हैं। बल्कि ग्रामीणों को शौचालय बनाए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत जनपद पंचायत खैरलांजी की ग्राम पंचायतों को 31 दिसंबर तक पूर्णत: खुले में शौच मुक्त किया जाना है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्व कठोर कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
16 Nov 2017 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
