
चांगोटोला के 50 गांव में सहयोग गु्रप पहुंचा रहा राशन
चांगोटोला. लॉक डाउन की इस विपदा की घड़ी में आर्थिक रूप से कमजोर गरीबों के बीच दो वक्त की रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। संकट की इस घड़ी में हर लोगों को दो वक्त भरपेट भोजन कराने के लिए चांगोटोला के प्रबुद्धजनो ने सहयोग गु्रप बनाया है, जो चांगोटोला समेत आसपास के आधा सैकड़ा गांव में पहुंचकर ग्रुप के सभी सदस्य घर-घर पहुंचकर हर जरूरतमंदो को चांवल, दाल, शक्कर, साबुन सहित अन्य जरूरी सामग्रियों का निशुल्क वितरण कर रहें है।
सहयोग ग्रुप के युवक आदित्य अभय मोदी का कहना रहा कि इस विपदा की घड़ी में रोजमर्रा की जिन्दगी गुजारने वाले ग्रामीणजनो के समक्ष दो वक्त की रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसी विषम परिस्थति से निपटने के लिए चांगोटोला में युवको ने एक टीम बनाई है और यह टीम हर जरुरमंदो के घर तक पहुंचकर उन्हें जीवन निर्वाह की सामग्री उपलब्ध करा रही है।
सेवा कार्य में जुटे प्रबुद्धजन
आदित्य मोदी ने बताया कि कमलादेवी स्व. पारसमल मोदी की इच्छा के अनुरूप इस अभियान की शुरूआत की गई है। जिसमें अभय मोदी बालाघाट सहित विशाल संचेती, अशोक छाजेड, दिलीप चौरडिय़ा, अनिल कांकरिया द्वारा मार्गदर्शन देते हुए आर्थिक मदद ग्रामीणजनों तक पहुंचाई जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत चांगोटोला के जागरूक युवाओं द्वारा भी कंधे से कंधे मिलाकर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिसमे प्रमुख रूप से चिंटू भारद्वाज, छुटकी भाईजान, बंटी ब्रम्हे, मुस्तफा शाह, जयराम उइके, प्रमोद ठाकरे, बिज्जू राहंगडाले, ब्रजेश तिवारी, आदर्श श्रीवास्तव, रतन ठाकरे, संजू नामदेव, नितेश नामदेव, संदीप नाग, यज्ञकांत राहंगडाले, संदीप पांचे, नरेन्द्र बिसेन, विनोद बोथरा, राजेश अवधिया, अजय कांकरिया, संजय भगत, संजय ठाकरे, टुंडीलाल राहंगडाले, अंकुश चौहान, राज ठाकरे आदि प्रबुद्धजन सेवा कार्य में जुटे हुए हंै। वही क्षेत्र के समाजसेवी रामगोपाल अजित, प्रमोद ठाकरे एवं राज ठाकरे द्वारा भी ग्रामीणों को सहायता पहुंचाई गई है।
पुलिस का मिल रहा सहयोग
जररूतमंद लोगों तक राशन सामग्री पहुंचाने में जहां स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। वहीं सहयोग ग्रुप के सभी सदस्य लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने को लेकर जनता को जागरूक करने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी ग्रामीणों को करवा रहें है। इसके अलावा कोरोनो संक्रमण से बचाव को लेकर भी जनता को जागरूक कर रहे हंै।
Published on:
01 Apr 2020 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
